मध्य प्रदेश

Indore News: इंदौर में सड़क हादसा: कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला


मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. कार से उतरते ही तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतक युवक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला था और केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है. 

हादसा शिप्रा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुआ. पुलिस के अनुसार, तीन युवक कार से यात्रा कर रहे थे. जब प्रशांत सिंह नामक युवक कार से उतरा, तभी तेज रफ्तार यात्री बस ने उसे टक्कर मार दी. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले मीनाक्षी का बड़ा दावा- मैंने कोई जानकारी नहीं छिपाई, कांग्रेस बोली- कमलनाथ को छोड़कर…

बस चालक फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. शिप्रा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और बस की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर छानबीन कर रही है. 

केंद्रीय मंत्री का रिश्तेदार, भाजपा नेता पहुंचे मौके पर

मृतक प्रशांत सिंह के केंद्रीय मंत्री से रिश्तेदार होने की खबर मिलते ही भाजपा के कई नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और वैधानिक कार्रवाई चल रही है. 

परिजनों में शोक

परिजनों ने बताया कि प्रशांत कुछ काम से इंदौर आया था. हादसे की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इंदौर नगर निगम के वॉटर टैंकर ने मचाया कहर, कई गाड़ियों को रौंदा, जान बचाकर भागे लोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button