खबर

राहुल गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, प्रियंका ने कोहनी मारी- वीडियो जारी कर BJP ने लगाया आरोप | congress protest against cec gyanesh kumar rahul gandhi priyanka video clash with delhi police fir bjp



नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ देश भर में प्रोटेस्ट हो रहा है. 7 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर के पास कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पुलिस के बीच झड़प होने का मामला सामने आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीजेपी ने इस कांग्रेस को घेरते हुए सवाल उठाया है. सोशल मीडिया पर कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिनमें कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाते वक्त पुलिसकर्मियों के साथ उलझते हुए देखा जा सकता है. ऐसी ही एक क्लिप में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एक महिला कॉन्स्टेबल को कोहनी मारती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी तरह के एक और वीडियो में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक पुलिसकर्मी को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह सब उस वक्त हुआ, जब प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर बस में भरने की कोशिश कर रही थी. 

दिल्ली पुलिस ने पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और धक्का-मुक्की व बदसलूकी करने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.

वीडियो में दिख रहा है राहुल गांधी इतने एग्रेसिव है कि खुद अपने आप को नही संभाल पा रहे और लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे है. बीजेपी प्रवक्ता सीआर केशवन ने वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया है. बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर लिखा, “सांसद या विपक्ष के नेता की तो बात ही छोड़ दें, क्या कोई भी सभ्य व्यक्ति महिला पुलिसकर्मी के साथ, इस तरह का अनुचित व्यवहार करेगा? ऐसे भद्दे और गलत व्यवहार से राहुल गांधी हमारी ‘नारी शक्ति’ यानी भारत की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? एक तरफ तो राहुल गांधी ‘पितृसत्ता को खत्म करने’ की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, और दूसरी तरफ वे ऐसा अशोभनीय व्यवहार करते हैं. एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए. अगर उनमें जरा भी शर्म या पछतावा बचा है, तो उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए.”

बीजेपी प्रवक्त प्रदीप भंडारी ने लिखा, “रील बनाने की जल्दबाजी में राहुल गांधी एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश करते हैं.” 

यह भी पढ़ें | LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, दिल्ली में विपक्षी सांसदों करगे ने आज भी लंच

सोशल मीडिया पर खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाली प्रीति गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वर्दी पहने महिला के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. महिलाओं के प्रति आपका सम्मान केवल नारों तक सीमित नहीं हो सकता.”

वीडियोज की जांच कर रही पुलिस

दिल्ली पुलिस कई ऐसे मोबाइल फोन वीडियोज की जांच कर रही है, जिनमें जंतर-मंतर के पास कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों और कॉन्स्टेबल समेत उसके कर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई.

वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्ष के नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर ऐतराज जताते हुए, कांग्रेस ने अपनी राज्य इकाइयों से गुरुवार, 8 अक्टूबर, 2026 को राज्यों में ‘काला दिवस’ मनाने और विरोध प्रदर्शन करने को कहा है. इसके अलावा, कांग्रेस चीफ खरगे ने आज फिर से विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है. कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में पौने दो बजे आने का न्यौता भेजा गया है. लंच करने के बाद विपक्षी सांसद प्रोटेस्ट के लिए रवाना हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें | सड़क पर लेटीं, बस से लटकीं, जब राहुल के बजाय प्रियंका गांधी करने लगी इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट को लीड




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button