खबर

क्या महिलाएं पीरियड्स में नवरात्रि व्रत रख सकती हैं? जानिए सही नियम और महत्व | Shardiya Navratri can women observe Navratri fast during periods kya mahilayen periods mein navratri vrat rakh sakti hai



हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. अब शारदीय नवरात्रि आ रहे हैं, जो 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से मन को शांति मिलती है और मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है. नवरात्रि के मौके पर अक्सर महिलाओं के दिमाग में एक सवाल जरूर आता है कि क्या नवरात्रि से पहले या फिर नवरात्रि के दौरान पीरियड्स हो जाएं तो क्या व्रत रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं क्या महिलाएं पीरियड्स में नवरात्रि व्रत रख सकती हैं?

क्या महिलाएं पीरियड्स में नवरात्रि व्रत रख सकती हैं?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस बार पावन नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है. मान्यता है कि इस बार मां भगवती हाथी पर सवार होकर भक्तों के घर आएंगी. ऐसे शुभ समय में मां भगवती की पूजा किस तरह करनी चाहिए और महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, यह जानना जरूरी है. आचार्य के मुताबिक, अगर नवरात्रि में पूजन करने से पहले अथवा पूजन के बीच में अगर महिलाओं को पीरियड्स हो जाए तो वह नवरात्रि व्रत रख सकती हैं.

शास्त्रों के मुताबिक, अगर नवरात्रि का व्रत शुरू करने के बाद महिलाओं को पीरियड्स हो जाएं, तो इससे व्रत का फल समाप्त नहीं होता. शास्त्रों में ऐसी स्थिति के लिए मानसिक पूजा का नियम बताया गया है, क्योंकि शरीर भी भगवान की बनाई हुई रचना है, इसलिए प्राकृतिक शारीरिक स्थिति को लेकर मन में किसी तरह का अपराधबोध नहीं रखना चाहिए.

आचार्य मोहन ने मुताबिक, महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी नवरात्रि का व्रत रख सकती हैं. हालांकि, इस समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. मानसिक पूजा करें आप मन ही मन में मानसिक रूप से मां भगवती को स्नान, धूप, दीप जलाएं. मां भगवती को केसर युक्त चंदन लगे हरिद्रा युक्त चंदन लगे और मंत्र जाप कर सकते हैं. मां भगवती की मूर्ति को स्पर्श न करें. इन दिनों में मूर्ति कलश मंदिर और पूजा की किसी भी सामान को छूना नहीं चाहिए. इस समय केवल आप व्रत करें और बैठकर के मानसिक पूजा करें.

पीरियड्स में नवरात्रि व्रत के नियम

  • मन ही मन पूजा करें.
  • मां दुर्गा का ध्यान और भक्ति बनाए रखें.
  • मूर्तियों या पूजा की चीजों को छूने से बचें.

यह भी पढ़ें:- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के व्रत कैसे रखें? जानें व्रत की विधि और नियम




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button