खबर

पंजाबी बाग, मुंडका-पीरागढ़ी से द्वारका -नांगलोई तक तेज रफ्तार, दिल्ली में 8KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, रोहतक रोड पर घटेगा ट्रैफिक जाम | Mundka Peera Garhi elevated corridor connects with UER 2 to ease Traffic on Rohtak Road Delhi Haryana Border


नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली में ट्रैफिक की राह आसान होगी. मुंडका से पीरागढ़ी के बीच 8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर पर मुहर लग गई है. इसे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 से भी जोड़े जाने की तैयारी है. वेस्ट दिल्ली में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हजारों लोगों को इससे राहत मिलेगी. दिल्ली PWD विभाग ने रोहतक रोड (NH 10) पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए इस एलिवेटेड कॉरिडोर को प्लान किया है.दिल्ली का तीसरा रिंग रोड (UER-2)के साथ इसकी कनेक्टिविटी होगी. इससे पंजाबी बाग, पीरागढ़ी, उद्योग नगर, मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया और नांगलोई के बीच रोजाना का भारी ट्रैफिक जाम खत्म हो सकेगा.

मुंडका-पीरागढ़ी एलिविटेड कॉरिडोर का पूरा रूट

दिल्ली के मास्टर प्लान 2047 में भी अर्बन एक्सटेंशन रोड के तहत कई एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की योजना है.मुंडका-पीरागढ़ी एलिविटेड कॉरिडोर को द्वारका, अलीपुर को जोड़ने वाले UER-2 एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी दी जाएगी. स्थानीय ट्रैफिक से इतर वाहन शहर के बाहर बाहर ही निकल जाएंगे. दिल्ली पीडब्ल्यूडी विभाग इस कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी के साथ डीपीआर के लिए निजी एजेंसियों को जिम्मेदारी देगा. डीपीआर के बाद फाइनल एस्टीमेट के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा.

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर में बहादुरगढ़, रोहतक को जाने वाला रास्ता मुंडका, पीरागढ़ी से होकर जाता है. दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर की रोहतक रोड पर इससे भारी ट्रैफिक जाम दिखता है. ऐसे में पंजाबी बाग से मुंडका तक करीब  15 किलोमीटर के हिस्से में गाड़ियां रेंगती रहती है. खासकर पीक ऑवर में समस्या आती है.ये एलिवेटेड कॉरिडोर रोहतक रोड की ओर वेस्ट दिल्ली की लाइफलाइन बनेगा और मुंडका-पीरागढ़ी एरिया को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें – दिल्ली में 3 लिंक एक्सप्रेसवे का ऐलान, नजफगढ़-मुंडका, द्वारका-बहादुरगढ़ को मिलेगी रफ्तार, यमुना पार नोएडा-गाजियाबाद तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

दिल्ली आउटर रिंग रोड कहां है

पीरागढ़ी चौक दिल्ली के सबसे बिजी ट्रैफिक एरिया में है. रोहतक रोड और आउटर रिंग रोड का ट्रैफिक भी यहां आता है. सुबह और शाम के वक्त मुंडका की ओर जाना काफी मुश्किल हो जाता है. पीरागढ़ी और उद्योग नगर मेट्रो स्टेशनों के बीच बाजार के बीच वाहनों की गति थम सी जाती है. मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में भारी वाहनों की आवाजाही रहती है.

एलिवेटेड कॉरिडोर से कनेक्टिविटी

मुंडका पीरागढ़ी एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से मुंडका से पीरागढ़ी और आउटर रिंग रोड का ट्रैफिक बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल के सीधे बाहर निकल जाएगा. बहादुरगढ़ और हरियाणा के वाहन चालक सीधे अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के जरिये इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और द्वारका तक तेज रफ्तार पाएंगे. उन्हें दिल्ली के अंदरूनी ट्रैफिक जाम में घुसना नहीं पड़ेगा.उत्तर पश्चिम दिल्ली में मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया, शकूरबस्ती, नांगलोई, रानीबाग, सैनिक विहार और पश्चिम विहार तक सफर भी आसान होगा. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा रूट बनेगा, मैजेंटा लाइन विस्तार के 89 KM में 65 स्टेशन, नोएडा में बॉटैनिकल गार्डन से इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक तक दौड़ेंगी ट्रेनें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button