खबर

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में पथराव से हड़कंप, ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत, दबोचे गए दो नाबालिग | Stone pelting on Swarna Shatabdi Express RSS chief Mohan Bhagwat was board in the train arriving from Kanpur to Delhi



Train Stone Pelting Case: फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि एक नाबालिग फरार है. हिरासत में लिए नाबालिगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. ट्रेन आरएसएस प्रमुख मोहन यादव सवार थे, पथराव की घटना फिरोजाबाद और मक्खनपुर के बीच हुई, जिसके बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन में सवार आरएसएस सरसंघचालक कानपुर से दिल्ली जा रहे थे.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेलवे ट्रैक के आसपास कूड़ा बीनने वाले 3 नाबालिगों ने ट्रैक के पास पड़े पत्थर उठाकर ट्रेन पर फेंके थे. इनमें से एक पत्थर कोच की खिड़की पर लगा, जिससे शीशा टूट गया. घटना के बाद पुलिस ने आसफाबाद फाटक क्षेत्र से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जबिक तीसरे तलाश के लिए की जा रही है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली से चलेंगी 4 बुलेट ट्रेन, बनारस ही नहीं, अहमदाबाद, अमृतसर-जम्मू रूट पर हाईस्पीड कॉरिडोर की तैयारी, जानें रेलवे का फ्यूचर प्लान

पथराव की घटना के बाद टूंडला जंक्शन से पहले आउटर पर रोका गया ट्रेन 

रिपोर्ट के मुताबिक स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव की घटना के बाद रेलवे द्वारा ट्रेन को टूंडला जंक्शन से पहले आउटर पर रोक दिया गया. रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित कोच की जांच की. इस दौरान कोच और यात्रियों की सुरक्षा का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.

ट्रेन पर पथराव करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए जुटी पुलिस

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. चेकिंग के बाद दिल्ली के रवाना की गई स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पथराव करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए रेलवे और पुलिस अधिकारी जुट गए हैं. रेलवे पुलिस ने घटना के रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी है.

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस जब फिरोजाबाद के निकट थाना रसूलपुर क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी ट्रेन के E-1 कोच पर पत्थर आकर लगा. पत्थर लगने से कोच का शीशा टूट गया. घटना के समय उसी ट्रेन में सरसंघचालक मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे. घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस आसपास केसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जांच के लिए 7 पुलिस टीमों का गठन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फ़िरोज़ाबाद आदित्य लांग्हे ने बताया कि कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर फिरोजाबाद के निकट पत्थर फेंका गया, जिससे कोच का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. वहीं घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सात पुलिस टीमों का गठन किया गया है. एएसपी द्वारा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें-भोपाल में चुनाव आयोग के गेट पर RSS की ड्रेस ! यूथ कांग्रेस का विरोध




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button