खबर

बाइबिल की सीख से बना था राजेश खन्ना का 52 साल पुराना गाना, देता है बड़ी सीख, आनंद बक्शी के बोल, किशोर की आवाज ने बनाया एवरग्रीन | 52 year old Rajesh Khanna song Jisne Paap Na Kiya Ho was inspired by biblical teachings Anand Bakshi lyrics kishore kumar voice made evergreen



राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी बॉलीवुड में हमेशा याद की जाती रही है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और दर्शकों का दिल जीता. राजेश खन्ना और मुमताज की फिल्मों के गाने भी सुपरहिट रहे हैं. उनके गानों को लोगों ने लंबे समय तक पसंद किया था. राजेश खन्ना और मुमताज की एक फिल्म ‘रोटी’ साल 1974 में आई थी. फिल्म को सुपरहिट सफलता मिली. कहानी लोगों को पसंद आई और गाने तो इतने चर्चित हुए कि उन्होंने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

बाइबिल से प्रेरित गाना

‘रोटी’ फिल्म का एक खास गाना है-‘जिसने पाप ना किया हो वो पापी ना हो’. इस गाने में राजेश खन्ना नजर आते हैं. यह फिल्म के सबसे लोकप्रिय गानों में गिना जाता है. गाने के बोल बाइबिल की एक सीख से लिए गए हैं. बाइबिल में यीशु एक महिला को सजा देने के लिए पत्थर फेंकने को तैयार भीड़ से कहते हैं कि तुम में से जिसने कभी पाप नहीं किया, वही सबसे पहले पत्थर मारे. फिल्म में भी ऐसा ही सीन है. कुछ लोग एक महिला को पापिन कहकर पत्थर मार रहे होते हैं. तब राजेश खन्ना यह गाना गाते हैं और कहते हैं कि जिसने पाप न किया हो, वही पत्थर मारे. गाना बहुत सार्थक और सीख देने वाला है.

आनंद बक्शी के बोल ने बनाया अमर

‘जिसने पाप न किया हो वो पापी ना हो’ को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है. संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया और बोल आनंद बक्शी ने लिखे. गाने का मैसेज आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर करता है.

फिल्म की डायरेक्शन मनमोहन देसाई ने की थी. डायलॉग कादर खान ने लिखे थे. उन डायलॉग्स की भी खूब चर्चा हुई. बताया जाता है कि कादर खान को इस काम के लिए करीब एक लाख इक्कीस हजार रुपये मिले थे. फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज के अलावा निरूपा रॉय, जगदीप, सुजीत कुमार, पिंचू कपूर, जगदीश राज, ओम प्रकाश और विजय अरोड़ा जैसे कलाकार भी थे.

राजेश खन्ना की अदाकारी और मुमताज की खूबसूरती

‘रोटी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस दौर की याद बन गई. राजेश खन्ना की अदाकारी, मुमताज की खूबसूरती और गानों की मिठास ने इसे खास बना दिया. खासकर ‘जिसने पाप न किया हो’ वाला गाना आज भी पुरानी यादों को ताजा कर देता है. यह गाना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़ी बात सिखाता है. फिल्म के गाने और कहानी दोनों ने दर्शकों को बांधे रखा. इसी वजह से ‘रोटी’ आज भी बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में शुमार की जाती है. 

ये भी पढ़ें: 51 साल पुराना हेमा मालिनी का वो गाना जो निकला इंदीवर की कविता से, अफगानिस्तान में शूटिंग कर बनाया इतिहास, किशोर कुमार की आवाज में अमर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button