खबर

लगता है एक पायलट इस प्लेन को क्रैश कराना चाहता था… इजरायली प्लेन मामले पर पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान | PM Netanyahu major statement on the Israeli plane incident



दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाइट में एक पायलट ने दूसरे पायलट को चाकू मार दी. फिर विमान अचानक हजारों फीट नीचे चला गया था. इस मामले पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विमान में मौजूद यात्रियों की बहादुरी और सूझबूझ की खुलकर तारीफ की है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, “मैं दुबई से आई फ्लाइट में मौजूद उन हीरोज को सलाम करता हूं जिन्होंने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया.”  उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सिक्योरिटी को संभावित अतिरिक्त खतरों के लिए तैयार रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं.

क्रैश करने का था इरादा: नेतन्याहू

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि सबूत बताते हैं कि फ्लाईदुबई के जिस पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारा था, उसका इरादा प्लेन क्रैश करने का था. नेतन्याहू ने अपने ऑफिस से एक वीडियो स्टेटमेंट में कहा, “आज सुबह एक बहुत गंभीर सिक्योरिटी घटना हुई. फ्लाइट में लगभग सभी पैसेंजर इजरायली थे.”

नेतन्याहू ने कहा कि जैसे ही प्लेन इजरायल के करीब आया, एक पायलट ने दूसरे को चाकू मार दिया और जाहिर तौर पर प्लेन को उसके पैसेंजर के साथ क्रैश करने की कोशिश की. पीएम नेतन्याहू ने कहा कि फिर एक और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसा और प्लेन को स्टेबल करने में कामयाब रहा. नेतन्याहू ने कहा, “हम पैसेंजर की लगातार सेफ्टी और उनकी सुरक्षित घर वापसी की गारंटी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.” 

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजरायल रेगुलर सिचुएशनल असेसमेंट भी कर रहा है. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब संदिग्ध से पूछताछ कर रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने इजरायल की सिक्योरिटी सर्विस को भविष्य में ऐसी कोशिशों को रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: इजरायली प्लेन में पायलट घायल था तो किसने कराई लैंडिंग? सिविल ड्रेस में बैठे यात्रियों ने बचाई सैकड़ों जिंदगी







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button