खबर

सलमान खान-संजय दत्त ने इस विदेशी फिल्म में दिया कैमियो, मुरीद हुए मेकर्स, बोले- साथ काम करना हमारे लिए सौभाग्य | salman khan sanjay dutt praised by 7 dogs directors behind the scenes video


नई दिल्ली:

सलमान खान की लोकप्रियता को लेकर उनके फैंस अक्सर बड़े-बड़े दावे करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी तारीफ किसी फैन ने नहीं बल्कि एक विदेशी फिल्ममेकर ने की है. सऊदी अरब की एक्शन फिल्म ‘7 Dogs’ से जुड़े एक बिहाइंड द सीन वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर्स आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह न सिर्फ सलमान खान और संजय दत्त की तारीफ करते नजर आते हैं, बल्कि उनके साथ काम करने को अपने लिए खास अनुभव भी बताते हैं. दोनों फिल्ममेकर्स ने बॉलीवुड के इन सितारों को लेकर बातचीत की और संजय दत्त को ग्रेट एक्टर बताया. उन्होंने फिल्म के बड़े पैमाने पर शूट किए गए एक्शन सीक्वेंस और 360 डिग्री कैमरा तकनीक के इस्तेमाल को लेकर भी कई दिलचस्प बातें बताईं. सलमान खान और संजय दत्त करीब 20 साल बाद किसी फिल्म में साथ में नजर आ रहे हैं.

सलमान और संजय के मुरीद हुए डायरेक्टर्स

‘7 Dogs’ की मुंबई शूटिंग से जुड़े बिहाइंड द सीन वीडियो में आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने सलमान खान और संजय दत्त के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. दोनों फिल्ममेकर्स ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला, जिसे वे अपने लिए सौभाग्य मानते हैं. वीडियो में दोनों कलाकारों की प्रोफेशनलिज्म और स्क्रीन प्रेजेंस की भी जमकर तारीफ की गई. बिलाल फलाह ने सलमान खान के स्टारडम का जिक्र करते हुए उन्हें ‘यूनिवर्स का सबसे बड़ा स्टार’ बताया. जाहिर है कि सल्लू भाई के फैंस इससे काफी खुश हैं और इस क्लिप को शेयर करते हुए सलमान की ग्लोबल पॉपुलैरिटी पर बात कर रहे हैं.

ओटीटी पर नंबर वन बनीं 3 महीने पहले रिलीज हुई फिल्म, तारक मेहता- नागिन भी छूटे पीछे, 12.8 मिलियन मिले व्यूज

एक्शन सीक्वेंस को लेकर किया बड़ा दावा

डायरेक्टर्स ने फिल्म के एक्शन सीन को लेकर भी बड़ा दावा किया है. उनके मुताबिक, ‘7 Dogs’ में दर्शकों को बड़े पैमाने पर फिल्माए गए ऐसे एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे, जिनमें कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि फिल्म का एक्शन स्टाइल पारंपरिक तरीके से काफी अलग है और दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा.

360 डिग्री कैमरा तकनीक का इस्तेमाल

फिल्म को सिर्फ बड़े पैमाने पर ही नहीं, बल्कि बेहद शानदार तकनीक के साथ भी बनाया गया है. इसके कई दमदार एक्शन सीन्स को 360 डिग्री कैमरा तकनीक से शूट किया गया है, जिससे दर्शकों को ऐसा महसूस होगा जैसे वे खुद एक्शन का हिस्सा हों. ‘7 Dogs’ को सऊदी अरब की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म में कई बड़े इंटरनेशनल सितारे नजर आएंगे, जबकि सलमान खान और संजय दत्त का खास अंदाज भी देखने को मिलेगा. डायरेक्टर्स की ओर से दोनों भारतीय सितारों की जमकर तारीफ किए जाने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड विलेन रंजीत बने टीवी एक्ट्रेस के लिए असली खलनायक, ‘कहानी घर घर की’ श्रुति का रहा बुरा एक्सपीरियंस




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button