खबर

‘मैं मैथ्स में कमजोर हूं’… गाजियाबाद में 7वीं की छात्रा ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान, डायरी में छिपा राज | UP Ghaziabad Crime 7th Class Student Died by Suicide Leave Behind Diary Allegation on Maths Teacher



उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. गाजियाबाद में शनिवार, 26 सितंबर को 14 साल की छात्रा ने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. यह छात्रा 7वीं क्लास में पढ़ती थी. चूंकि मामला सुसाइड से मौत का नहीं, तो उसके पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है. परिजन स्कूल की एक टीचर पर आरोप लगा रहे हैं और एक ऐसी डायरी भी सामने आई जिसे सुसाइड की वजह से जोड़ा जा रहा है. रविवार शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत हार्ड इंजरी से होना सामने आया है. बच्ची के शरीर में 7 जगह हड्डियां टूटी मिली हैं. परिजनों ने स्कूल की एक टीचर पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि छात्रा गणित यानी मैथ्य में कमजोर थी और टीचर उसे डांटती थीं. छात्रा ने अपनी डायरी में भी इस बारे में लिखा था. परिवार ने फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है. घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की है.

गणित में कमजोर थी छात्रा, डायरी में लिखा था

परिजनों के मुताबिक, छात्रा बताती थी कि वह गणित में कमजोर है और स्कूल में टीचर उसे डांटती हैं. परिवार का दावा है कि छात्रा ने अपनी डायरी में भी टीचर की ओर से की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया था. परिजनों ने इसी मानसिक दबाव को छात्रा के सुसाइड करने की वजह बताया है. हालांकि, इस संबंध में परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.

परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार

पुलिस ने छात्रा के परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली. पिता ने बताया कि बेटी गणित में कमजोर होने और टीचर की डांट की बात बताती थी. पुलिस ने शिकायत देने के लिए कहा, लेकिन परिवार ने कार्रवाई से इनकार कर दिया. परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से भी मना किया था. इसके बावजूद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.

डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अभी तक की जांच में छात्रा के सुसाइड करने की बात सामने आई है. परिवार ने फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें: LPU कैंपस में फिर बवाल: हिंसक छात्रों ने वाहनों में लगाई आग, 10 दिन के लिए यूनिवर्सिटी बंद, परीक्षा भी टली

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button