खबर

ट्रंप को मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती: केजरीवाल | Arvind Kejriwal said Trump cannot be allowed to act arbitrarily



आम आदमी पार्टी ने भारतीय जहाजों पर हमले में नाविकों की मौत के बीच PM मोदी पर निशाना साधा है. AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भारतीय नाविकों की अमेरिकी हमले में मौत हो गई और पीएम को इस मुद्दे पर मौन हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ट्रंप को हमारे देश और हमारे लोगों के साथ अपनी मनमानी करने की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जा सकती. ऐसे वक्त पर ट्रंप को रिकॉर्ड कार्यकाल के मौके पर बधाई के लिए धन्यवाद करना भी ठीक नहीं है.

AAP ने साधा निशाना

इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले तीन दिनों से अमेरिका होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमला कर रहा है और तीन भारतीय नाविक पहले ही अपनी जान गंवा चुके हैं. 

बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास तेल टैंकर एमटी सेटेबेलो पर अमेरिकी सैन्य हमले के बाद तीन भारतीय नाविकों की जान चली गई. हालांकि चालक दल के 21 सदस्यों को बचा लिया गया, लेकिन भारतीय नाविकों की मौत ने पूरे देश में चिंता और शोक की लहर पैदा कर दी है.

विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले में विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है. मंत्रालय ने कहा है एमटी स्टेबेलो पर चालक दल के 28 सदस्य सवार थे, जिनमें 24 भारतीय नागरिक शामिल थे. 21 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. दुर्भाग्यवश, तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. 

मंत्रालय ने कहा कि ओमान में हमारा मिशन संबंधित अधिकारियों के साथ उनके पार्थिव शरीर को स्वदेश लाये जाने के लिए लगातार संपर्क में है. हमारा मिशन बचाए गए भारतीय नाविकों को हर संभव सहायता भी प्रदान कर रहा है और उनके शीघ्र भारत लौटने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है.

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि भारत ने अमेरिकी सैन्य बलों के हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत होने के बाद उसने इस मुद्दे को अमेरिका के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया है.

यह भी पढ़ें: ‘यह युद्ध अपराध..’ ओमान तट पर अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय के पिता का फूटा गुस्सा, सरकार से एक्शन की मांग




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button