खबर

Leo Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में रखें पूरी स्पष्टता, लेनदेन में लापरवाही से बचें | Tarot Card 26 September 2026 Leo Singh Tarot Card daily future predictions


Leo Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में रखें पूरी स्पष्टता, लेनदेन में लापरवाही से बचें

Leo Aaj Ka Rashifal 26 September 2026 | Singh Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 26 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं. किसी नए स्थान पर जाने की तैयारी करेंगे.पूर्व में हुए दु:खद हादसे के चलते वर्तमान स्थान से उदासीन हो सकते हैं.इस समय अपने मन को शांत करने के लिए धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. आध्यात्मिक विचारों का बढ़ना मन को सुकून और शांति प्रदान करेगा. परिवार का सहयोग आपकी हिम्मत और साहस को बढ़ाए रखेगा. बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो उनके आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में साझेदार द्वारा पैसे को लेकर की गई गड़बड़ियों से निराश हो सकते हैं.सामने वाले से साझेदारी तोड़ने की बात करेंगे. नौकरी में नए अधिकारी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार से कर्मचारियों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है. अधिकारी से स्थानांतरण की बात कर सकते हैं.नए स्थान और नए विभाग के बारे में जानकारी ले सकते हैं वर्तमान स्थान से दूर जाने से पुरानी यादों से दूरी हो सकती है.इस बात का विश्वास मन में बना हुआ है.

स्वास्थ्य/Health

हमेशा खाते रहने की आदत में बदलाव लाएं.इससे लिवर संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अचानक से कुछ आर्थिक समस्याएं सामने आने से जमा पूंजी खर्च हो सकती है. उधार लेने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

कुछ लोगों के असली चेहरे सामने आने से निराश हो सकती है. विश्वास टूटने से मन दु:खी होगा.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button