मध्य प्रदेश

CM मोहन यादव का बेंगलुरु में निवेशकों से वन-टू-वन संवाद, मिला 1200 करोड़ का प्रस्ताव


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 सितंबर को बेंगलुरु में उद्योगपतियों और प्रमुख निवेशकों के साथ वन-टू-वन संवाद किया. इस दौरान ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) को लेकर अहम चर्चा हुई. बैठक में राज्य सरकार को करीब 1,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए. इस निवेश से लगभग 20 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है. संवाद के दौरान चिप डिजाइन, ड्रोन तकनीक, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई.

बेंगलुरु में ग्वालियर के टेलीकॉम जोन को लेकर अच्छे प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बेंगलुरु में ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर निवेशकों की ओर से अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि ग्वालियर में विकसित किए गए इस जोन में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही आ चुका है. इसके अलावा करीब 1,200 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं. संवाद के दौरान चिप डिजाइन, ड्रोन तकनीक पर भी विस्तृत चर्चा की गई.

CM मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य में डेवलमेंट के लिए 13,790 करोड़ मंजूर

अगले एक-दो महीने में TMZ के सेकंड फेज की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निवेशकों की बढ़ती रुचि के चलते टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में उपलब्ध भूमि लगभग पूरी होने वाली है. ऐसे में अब जोन के सेकंड फेज की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगले एक-दो महीने में फेज-2 का काम शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री के अनुसार, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के विस्तार से लगभग 20 हजार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. इसके साथ ही चिप डिजाइन, ड्रोन तकनीक, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में भी मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर काम आगे बढ़ेगा.

गरबा पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस-AIMIM भड़की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button