खबर

शाहरुख खान की नेटवर्थ में 2,490 करोड़ की गिरावट, फिर भी हैं देश के सबसे अमीर एक्टर, सलमान खान की लिस्ट में एंट्री | Shah Rukh Khan net worth drops by 2490 crore yet remains indias richest actor Salman Khan enters Hurun India Rich List 2026



नई दिल्ली:

द हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 आ गई है और पिछले साल की तरह ही इस साल भी सबसे अमीर इंडियन एक्टर की लिस्ट में शाहरुख खान ने बाजी मार ली है. हालांकि पिछले साल के मुकाबले 2,490 करोड़ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन फिर भी सलमान खान और ऋतिक रोशन हुरुन इंडिया रिच की लिस्ट में नंबर वन बनने में कामयाब नहीं हो पाए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पिछले साल यानी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में किंग खान की नेट वर्थ 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी. जबकि इस साल गिरावट देखने को मिली है. 

शाहरुख खान की 2026 में नेटवर्थ

लिस्ट के अनुसार, SRK की नेट वर्थ अब 10,000 करोड़ रुपये है, जिसमें उनके बिजनेस, जैसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स शामिल हैं. इसके चलते वह पहले इस साल लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, लेकिन 10,000 करोड़ रुपये की नेट वर्थ पिछले साल की उनकी नेट वर्थ के मुकाबले कम है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में किंग खान नेट वर्थ 12,490 करोड़ रुपये बताई गई थी. वहीं इस साल की शुरुआत में हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट की घोषणा हुई थी, जिसमें SRK की नेट वर्थ 10,800 करोड़ रुपये बताई गई थी. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना 17 लगातार हिट फिल्मों में शामिल है ये 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश ने बांधा स

द हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में सलमान खान की एंट्री

द हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में 10,000 करोड़ की कमाई के साथ नंबर वन पर शाहरुख खान हैं.
दूसरे नंबर पर 4,000 करोड़ नेटवर्थ के साथ अमिताभ बच्चन हैं. 
तीसरे नंबर पर सलमान खान हैं, जिनका बींग ह्यूमन, एंडॉर्समेंट और फिल्मों से कमाई 3000 करोड़ पहुंची है, जो कि लिस्ट में नई एंट्री हैं. 
चौथे नंबर पर ऋतिक रोशन हैं, जिनकी HRX और फिल्मों से कमाई 2,500 करोड़ रुपये पहुंची है.  

लिस्ट से बाहर हुए करण जौहर जूही चावला 

पिछले साल करण जौहर और जूही चावला भारत के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में थे. जहां करण जौहर का नेटवर्थ 1,880 करोड़ था तो वहीं जूही चावला की कमाई 7,790 करोड़ आंकी गई थी. लेकिन अब वह इस लिस्ट से बाहर हैं. 

इसके अलावा रामायण प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा का नेटवर्थ लिस्ट में 16,000 करोड़ बताया गया था. जबकि द हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में भारत में 391 डॉलर बिलियनेयर शामिल हैं. 

ये भी पढे़ं- गोविंदा संग माथे में सिंदूर लगाए लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं कोमल रानी, सुनीता आहूजा बोली- धोखेबाज होते हैं इंसान 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button