खबर

अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक एल्बम, बिके दो करोड़ यूनिट, कुमार सानू के 9 के नौ कल्ट | highest selling Bollywood soundtrack album till day with sold 2 crore units 36 year ago all 9 songs has Kumar Sanu make cult



नई दिल्ली:

36 साल पहले बॉलीवुड में वो फिल्म आई, जिसके गानों ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया की आजतक कोई नहीं तोड़ पाया. हम बात कर रहे हैं अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली 9 गानों की एल्बम की, जिसने 1990 में ऐसा तहलका मचाया कि आज तक इसके गानों को कोई भूला नहीं पाया. यह वो फिल्म थी, जिसमें कुमार सानू ने ना सिर्फ गाने गाए थे बल्कि एक गुंडे का रोल भी निभाया था, जिसकी हीरो पिटाई करता है. इस फिल्म से लीड हीरो हीरोइन दोनों रातोंरात सुपरस्टार बन गए. वहीं कुमार सानू को खूब शोहरत हासिल हुई. यहां से उनका म्यूजिक करियर हिट साबित हुआ. 

अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक एल्बम

हम बात कर रहे हैं 1990 में आई फिल्म आशिकी की, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जोड़ी रातोंरात सुपरस्टार बन गई. लेकिन इस फिल्म की खासबात इसके 9 गाने थे, जिन्होंने 90 के दशक में फैंस के बीच ऐसी जगह बनाई की आज तक कोई नहीं हटा पाया. कहा जाता है कि इस फिल्म के दो करोड़ से ज्यादा यूनिट बिके थे, जिसके चलते यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम बन गई. IMdb के अनुसार, जब 1 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिक गए तो टीसीरीज ने गिनती करना बंद कर दिया था. 

ये भी पढे़ं- 3 साल में बनीं 1994 की फ्लॉप फिल्म आज है कल्ट, 7 गानों ने बदली तकदीर, आशा-एसपी की आवाज का जादू

आशिकी के 9 के नौ गाने सुपरहिट

आशिकी के गाने नदीम श्रवण ने कंपोज किए थे. जबकि लिरिक्स समीर, रानी मलिक और मदन पाल ने लिखे थे. वहीं फिल्म का जॉनर फिल्मी गजल था, जिसके चलते यह गजल के स्टाइल में तैयार किए गए. इसके 9 गाने इस प्रकार हैं…

पहला गाना जान-ए-जिगर जानमन (कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल)
मैं दुनिया भुला दूंगा (कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल)
एक सनम चाहिए आशिकी के लिए मेल और फीमेल (कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल)
नजर के सामने (कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल)
तू मेरी जिंदगी है (कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल)
दिल का आलम (कुमार सानू)
अब तेरे बिन (कुमार सानू)
धीरे धीरे से मेरी ज़िंदगी में आना (कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल)
मेरा दिल तेरे लिए (उदित नारायण, अनुराधा पौडवाल)

आशिकी की कहानी

महेश भट्ट के निर्देशन में बनीं आशिकी की कहानी राहुल (राहुल रॉय) और अनु वर्गीस की है, जिनकी मुलाकात तब होती है जब राहुल अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज होकर हंगामा करता है और पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है. वहीं अनु भी हॉस्टल से भागकर पुलिस के पास आती है. जहां दोनों की मुलाकात प्यार में बदलती है. वहीं अनु को मॉडलिंग में आगे बढ़ाने के लिए सिंगर बनता है. लेकिन करियर में तरक्की के साथ साथ दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं. लेकिन आखिर में नाराज अनु को राहुल रोक लेता है और प्यार अमर हो जाता है. इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में 9 गाने हिट साबित होते हैं. 

ये भी पढे़ं- 1970 में फिल्मों के इंटरवल में चलता था राजेश खन्ना की इस फिल्म का ट्रेलर, छह के 6 गाने ब्लॉकबस्टर, किशोर, लता, रफी, आशा ने बनाया कल्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button