खबर

Multibagger Stock: ₹1 लाख बने ₹56 लाख! इस स्मॉलकैप स्टॉक ने 6 साल में दिया 5,540% का तूफानी रिटर्न | Multibagger Stock Rs 1 Lakh Turned Into Rs 56 Lakh as TARIL Share Price Rallied 5540 PERCENT in 6 Years



Multibagger Stock: शेयर बाजार में अगर सही दांव लग जाए, तो छोटी-सी रकम भी रातों-रात बड़ा फंड बन जाती है. पावर सेक्टर की कंपनी ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया लिमिटेड (TARIL) के शेयर ने ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. बीते 6 सालों में इस स्मॉलकैप शेयर ने अपने निवेशकों को करीब 5,540% का छप्परफाड़ रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है.6 साल पहले महज 5 रुपये में मिल रहा यह शेयर आज ₹280 का हो गया है.

जी हां, साल 2020 में कंपनी का एक शेयर महज 5 रुपये के करीब था, जो आज उछलकर 280 रुपये के पार पहुंच गया है. अगर किसी निवेशक ने 6 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो उसके पैसे की वैल्यू आज 56.4 लाख रुपये हो चुकी होती.

मुनाफा और कमाई दोनों में भारी उछाल

TARIL के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे कंपनी का मजबूत कारोबार और लगातार बढ़ता मुनाफा है. वित्त वर्ष 2020-21 (FY21) में कंपनी की कुल कमाई ₹742.08 करोड़ थी, जो वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में बढ़कर ₹2,508.8 करोड़ पर पहुंच गई.

इसी दौरान कंपनी का एबिटडा (Ebitda) ₹78.1 करोड़ से उछलकर ₹444 करोड़ हो गया. वहीं शुद्ध मुनाफा ₹7.63 करोड़ से बढ़कर सीधे ₹272 करोड़ पर पहुंच गया है.

उत्पादन क्षमता डबल से ज्यादा

कंपनी ने अपने बिजनेस का दायरा भी काफी बढ़ाया है. ट्रांसफॉर्मर बनाने की अपनी क्षमता को पहले के 40,000 MVA से बढ़ाकर 75,000 MVA से अधिक कर लिया गया है. FY26 में कंपनी का प्रोडक्शन 33,763 MVA के रिकॉर्ड स्तर पर रहा.साथ ही, कंपनी अब कच्चे माल के लिए दूसरों पर निर्भरता कम कर रही है. अपने खुद के कलपुर्जे बनाने की तैयारी चल रही है, जिससे 80% से 85% कच्चे माल की जरूरतें घर में ही पूरी हो जाएंगी.

₹6,630 करोड़ का भारी-भरकम ऑर्डर बुक

ऑर्डर्स के मामले में भी कंपनी काफी आगे निकल चुकी है. FY26 के अंत तक कंपनी के पास ₹5,005 करोड़ के काम बचे हुए थे. इसके अलावा जून तिमाही में ₹2,114 करोड़ के नए ऑर्डर्स मिले. 30 जून तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹6,630 करोड़ तक पहुंच गई. अगस्त में कंपनी को APTRANSCO से बड़ा ऑर्डर मिला. इसके तुरंत बाद मेघा इंजीनियरिंग (MEIL) से कर्नाटका के कैगा (Kaiga) न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए जनरेटर ट्रांसफॉर्मर का ऑर्डर मिला.

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में पहली एंट्री

कैगा प्रोजेक्ट का यह ऑर्डर कंपनी के लिए बेहद अहम है. इसके जरिए TARIL ने पहली बार देश के न्यूक्लियर पावर सेक्टर में कदम रखा है.हालांकि, एक साल में शेयर में करीब 45.8% की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन कंपनी के पास मौजूद बड़े ऑर्डर्स, कैपेसिटी विस्तार और न्यूक्लियर जैसे नए क्षेत्रों में एंट्री को देखते हुए इसका बिजनेस फंडामेंटल काफी मजबूत नजर आ रहा है.

नोट- यह सिर्फ सामान्य जानकारी है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

ये भी पढ़ें-  Upcoming IPOs: कमाई का बड़ा मौका! इस हफ्ते आ रहे 6 नए IPO, ₹3,825 करोड़ जुटाने की तैयारी, देखें पूरी लिस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button