खबर

अगले 3 घंटे रहें सतर्क… अचानक बजने लगे फोन, दिल्ली से लेकर यूपी तक IMD ने जारी किया अलर्ट | IMD issued an alert covering areas from Delhi to UP


दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है. तेज आंधी और बारिश के चलते कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अगले कुछ घंटों तक खराब मौसम बने रहने की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है.

दिल्ली-एनसीआर को लेकर मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है. 11 जून को ऑरेंज अलर्ट और 12 जून को येलो अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को शाम और रात के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के साथ तूफान आएगा. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी आंधी-बारिश हुई. कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग ने कल भी गरज-चमक और धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

तेज हवाओं के साथ बारिश भी होगी

वहीं, 12 जून को दोपहर और शाम को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को लू से राहत मिलने की उम्मीद है. इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग द्वारा जारी 7-दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जून को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा. आंशिक बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना थी. 11 जून को अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तापमान रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश भी होगी.

12 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा और मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के साथ बारिश जारी रहेगी. वहीं, 13 जून को अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा. 14 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा.

11-12 जून को तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना

15 जून को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. इस बार-बार बदलते मौसम की वजह से फिलहाल पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में काफी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई है. बावजूद इसके आनंद विहार में एक्यूआई 318 (खतरनाक श्रेणी) में दर्ज किया गया है, जबकि अन्य इलाकों में ऑरेंज और येलो रेंज में एक्यूआई बना हुआ है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि 11-12 जून को तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें.

ये भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में मौसम की फिरकी, तेज आंधी-बारिश ने गर्मी को धो डाला, IMD ने जारी किया अलर्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button