खबर

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41: 41 दिन में हनुमान अंश 300 करोड़ पार, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस की किंग | Hanuman Ansh worldwide crosses 300 crore in 41 days  Proves  Prithviraj Sukumaran says Budget Does not Define A Film Scope



नई दिल्ली:

Hanuman Ansh Worldwide Box Office Collection: नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश दुनियाभर में 300 करोड़ पार कमाई 41 दिनों में हासिल कर चुकी है. वहीं फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसी बीच मेघना गुलजार की दायरा में नजर आने को तैयार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने हनुमान अंश की तारीफ की है. उनसे जब पूछा गया कि अलग-अलग स्केल और बजट वाली फिल्मों में काम करते समय एक्टर्स शूटिंग की असलियतों के हिसाब से खुद को कैसे ढालते हैं, जिस पर उन्होंने कहा, “अब किसी फिल्म का दायरा उसके बजट से तय नहीं होता, बल्कि उसके कंटेंट से होता है. अगर बजट से दायरा तय होता, तो आज हम ‘हनुमान अंश’ के बारे में बात नहीं कर रहे होते.”

हनुमान अंश की 41 दिनों में कमाई 300 करोड़ पार

दो करोड़ के बजट में बनीं हनुमान अंश के 41 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, 41वें दिन 9,203 शोज के साथ फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. वहीं इसके साथ भारत में नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ पहुंचा है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ जा पहुंची है. वहीं 41वें दिन 1.75 करोड़ ओवरसीज कमाई के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई 300.25 करोड़ कर ली है, जिसमें 20.25 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन है. 

ये Video भी देखें: ‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए शिवराज सिंह चौहान, फिल्म पर कही बड़ी बात

ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस का 100 करोड़ वाला गाना, इश्क में चोट खाए सनम का दर्द, मूड में नहीं थीं तो कर दिया था मना, हां कि तो लूट ली लाइमलाइट

तरण आदर्श ने की हनुमान अंश की तारीफ

तरण आदर्श ने NDTV से बातचीत में कहा, “तीसरे वीकेंड से ही फिल्म अचानक बेहतर प्रदर्शन करने लगी. दर्शक ही इसके ब्रांड एंबेसडर बन गए. उन्होंने सोशल मीडिया, WhatsApp और दोस्तों-परिवार के बीच इसकी तारीफ और प्रमोट करना शुरू कर दिया. जब लोग आपके ब्रांड एंबेसडर बन जाते हैं, तो आपको प्रमोशन की जरूरत नहीं पड़ती.”

हनुमान अंश की कहानी

2026 में रिलीज हुई हनुमान अंश भक्ति-बायोपिक फिल्म है, जो प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा (महाराज जी) के बचपन और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है. फिल्म की कहानी 13 साल के लड़के लक्ष्मी नारायण शर्मा से शुरू होती है, जो ब्रज क्षेत्र के अकबरपुर गांव का रहने वाला है. वहीं मां के निधन के बाद वह भगवान राम को ढूंढने के लिए निकलता है ताकि वह अपनी माँ से दोबारा मिल सकेगा. इसके चलते वह हनुमान चालीसा पढ़कर वह सोचता है कि हनुमान जी ही उसे राम तक पहुंचा सकते हैं, क्योंकि हनुमान राम के सबसे बड़े भक्त हैं. इसी सोच के साथ वह घर छोड़कर अपने सफर निकल पड़ता है, जिसकी कहानी को फिल्म में दिखाया गया है. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख काजोल की 1998 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, अलका, सानू, उदित, कविता के 8 के आठ गाने सुपरहिट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button