

Gemini Tarot Card Horoscope
NDTV
Gemini Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal:- किसी पुरानी महत्वाकांक्षा के पूरे होने से परिवार में खुशियां आ सकती हैं.इस समय परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा. किसी पसंदीदा जगह पर जाने का मौका मिल सकता है. निजी कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें. बच्चों को दैनिक गतिविधियों और उनके स्वभाव में आने वाले परिवर्तन को नजरअंदाज न करें. किसी की बातों में आपका परिवार की किसी सदस्य पर शक न करें. इससे सामने वाले की भावनाएं आहत हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional:- नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है.नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की संभावना नजर आ सकती है. साझेदार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. कुछ पुराने कार्यों को लेकर आ रही समस्याओं से राहत मिल सकती है. किसी भी स्थिति में अपने कदम पीछे ना हटाए. कार्यों को पूरा करें अपने व्यवहार में लचीलापन और गंभीरता लाएं.किसी की कमजोरी का मजाक ना बनाएं. दूसरों की निजी बातों में दखल ना करें.
स्वास्थ्य/Health:– गले में सूजन होने से तेज बोलने से दर्द हो सकता है. इस समय खट्टा खाने से दूर रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance:– किसी मित्र को दिए पैसे के वापस मिलने की कोई उम्मीद नजर ना आने से परेशान हो सकती है.
रिश्ते/Relationship:– परिवार में बच्चों की इच्छा पर कुछ छोटे जानवर ला सकते हैं. इन जानवरों के चलते परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें





