मनोरंजन

Engineers’ Day 2026: विक्की कौशल से लेकर कार्तिक आर्यन तक, कभी इंजीनियर थे ये स्टार्स


कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने नवी मुंबई स्थित डी. वाई. पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. कार्तिक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद उन्होंने साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने नवी मुंबई स्थित डी. वाई. पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. कार्तिक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी. इसके बाद उन्होंने साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

विक्की कौशल ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के शेठ चुनिलाल डाबोदारदास बरफीवाला हाई स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने साल 2009 में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. हालांकि, उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'मसान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

विक्की कौशल ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के शेठ चुनिलाल डाबोदारदास बरफीवाला हाई स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने साल 2009 में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. हालांकि, उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘मसान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

तापसी पन्नू ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी की. इसके बाद उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. साल 2008 में चैनल V के टैलेंट शो 'गेट गॉर्जियस' के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.

तापसी पन्नू ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी की. इसके बाद उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. साल 2008 में चैनल V के टैलेंट शो ‘गेट गॉर्जियस’ के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.

कृति सेनन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. इसके बाद कृति ने नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक किया. साल 2014 में उन्होंने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

कृति सेनन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. इसके बाद कृति ने नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक किया. साल 2014 में उन्होंने फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

आर माधवन ने पर्दे पर भले ही फिल्म '3 इडियट्स' में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट का किरदार निभाया हो, लेकिन उनकी असल जिंदगी भी इंजीनियरिंग से जुड़ी रही है. एक्टर ने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है.

आर माधवन ने पर्दे पर भले ही फिल्म ‘3 इडियट्स’ में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट का किरदार निभाया हो, लेकिन उनकी असल जिंदगी भी इंजीनियरिंग से जुड़ी रही है. एक्टर ने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है.

सोनू सूद ने भी एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उन्होंने नागपुर के यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई.

सोनू सूद ने भी एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उन्होंने नागपुर के यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी एक्टिंग में कदम रखने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उन्होंने मैसाचुसेट्स की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी एक्टिंग में कदम रखने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. उन्होंने मैसाचुसेट्स की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

Published at : 15 Sep 2026 09:35 AM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button