खबर

‘कुछ और नौकरियां चली गईं’, हर्ष गोयनका ने शेयर किया मेहंदी लगाने वाली मशीन का वीडियो | ‘Some More Jobs Gone’, Harsh Goenka Shares Video of Mehandi Machine, Sparks Online Debate



टेक्निक के इस दौर में अब कुछ कामों के लिए नई-नई मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है. हाल ही में मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘@hvgoenka’ पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक ऑटोमैटिक प्रिंटिंग मशीन हाथ की हथेली के ऊपर घूमते हुए बड़ी ही तेजी से मेहंदी का डिजाइन बनाती नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने चुटकी लेते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘अब मेहंदी लगाने वालों का काम खतरे में है.’

हर्ष गोयनका का मजेदार पोस्ट

सोशल मीडिया पर हमेशा दिलचस्प और ट्रेंडिंग चीजें पोस्ट करने वाले हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘Some more jobs gone’ यानी ‘कुछ और नौकरियां चली गईं’. वीडियो में कोई इंसान अपना हाथ मशीन के नीचे रखता है और मशीन की नोजल कुछ ही सेकंड में पूरे हाथ पर एक दम सटीक मेहंदी की डिजाइन बना देती है. महज 10 सेकंड के इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. 

ये भी देखें-एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्‍च में आया नजर

क्या ये AI है या असली मशीन- यूजर्स में बहस

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की जैसे बाढ़ ही आ गई. कई यूजर्स का दावा है कि, ये वीडियो कोई असली मशीन का नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया एक एनीमेशन है. लोगों का कहना है कि, ‘जिस तरीके से मशीन बिना त्वचा को छुए मेहंदी प्रिंट कर रही है, वो एआई विजुअल का ही एक हिस्सा लगता है.’

ये भी पढ़ें:-LinkedIn पर नौकरी की जगह मिला शादी का ऑफर, अमेरिका में सेटल बेटे के लिए मां ने भेजा मैसेज

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button