खबर

20 रुपये के वड़ा पाव के लिए दिल्ली की लड़की ने उड़ा दिए 15 हजार, हरकत देख लोग बोले- ‘ये तो अमीरों का स्ट्रगल है!’ | Delhi woman spends 15000 rupees flying to Mumbai for Rs 20 vada pav video viral



खाने-पीने का शौक हर किसी को होता है, लेकिन कभी-कभी ये दीवानगी की सीमा लांघ जाता है. दिल्ली में रहने वाली एक कंटेंट क्रिएटर जब वड़ा पाव खा रही थी, तो उसे उसका टेस्ट बिल्कुल जमा नहीं. फिर क्या था, उसने ठान लिया कि वो असली स्वाद लेने के लिए सपनों के शहर यानी मुंबई जाकर ही रहेगी. दरअसल, दिल्ली की एक लड़की ने असली वड़ा पाव खाने की जिद में मुंबई की फ्लाइट पकड़ी और 20 रुपये के स्नैक के लिए पूरे 15 हजार रुपये फूंक दिए.

ये भी पढ़ें:-हज यात्रा के लिए जोड़े थे 3 लाख रुपये, 500 के नोटों का बंडल देखकर भी नहीं डगमगाई नीयत, लेडी कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

फ्लाइट टिकट से लेकर 20 रुपये की बाइट तक का सफर

विटी स्पेस (Witty Space) नाम से मशहूर इस लड़की ने बिना देर किए तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट के लिए कैब ली और 5,000 रुपये में मुंबई की फ्लाइट बुक कर ली. एयरपोर्ट पर 165 रुपये की चाय और फ्लाइट में 300 रुपये के कप नूडल्स खाते हुए वो शाम को मुंबई पहुंच गई. ट्रैफिक की वजह से उसे रात को 4,000 रुपये का होटल लेना पड़ा और अगली सुबह सड़क किनारे एक स्टॉल से उसने 20 रुपये का वड़ा पाव खरीदा, जिसके बाद उसने कहा कि ये उसकी जिंदगी का सबसे बेस्ट वड़ा पाव था.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो में लड़की ने बताया कि, ‘इस पूरी जर्नी में उसके लगभग 15 हजार रुपये खर्च हो गए.’ वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे पैसों की बर्बादी बताया, तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि ‘जब 15 हजार खर्च कर ही दिए हैं, तो तारीफ तो करनी ही पड़ेगी.’ कुछ यूजर्स ने तो इसे अमीरों का स्ट्रगल करार दे दिया.

ये भी पढ़ें:-एक ही दिन में करीब 1 लाख रुपये की कमाई! भारतीय महिला ने बताया अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट कितना कमा लेते हैं?







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button