खबर

काजू-बादाम भी फेल हैं इस ड्राई फ्रूट के आगे, जानें कैसे और किन लोगों को करना चाहिए डाइट में शामिल | Chilgoza Laddu More Powerful Than Almond And Cashew Chilgoza Dry Fruits Ke Fayde


ड्राई फ्रूट्स को सेहत का खजाना कहा जाता है. जब भी इनका जिक्र होता है हमारे दिमाग में सबसे पहले काजू, बादाम किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का आता है. क्योंकि हममें से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि महंगे बादाम या काजू खाकर ही सेहत बनाई जा सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में एक ऐसा ड्राई फ्रूट भी मौजूद है, जो गुणों के मामले में इन सभी महंगे ड्राई फ्रूट्स पर भारी पड़ता है? हम बात कर रहे हैं चिलगोजा की, जिसे लोग पाइन नट्स के नाम से भी जानते हैं. आइए जानते हैं हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशन, FMRI गुड़गांव की डॉक्टर दीप्ति खटूजा से कि चिलगोजा हमारी सेहत के लिए क्यों खास है और किन लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना चाहिए.

क्या है चिलगोजा-

​चिलगोजा कोई आम ड्राई फ्रूट्स नहीं है. यह चीड़ के पेड़ों की कुछ खास प्रजातियों के कोन से निकलता है. यह स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट और बटर जैसा सॉफ्ट होता है. इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. 

​​चिलगोजा को कैसे करें डाइट में शामिल-

चिलगोजा बहुत गर्म होता है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. एक दिन में करीब 10 से 15 चिलगोजे खाना काफी माना जाता है. आप चाहें तो इन्हें ऐसे ही कच्चा खा सकते हैं या हल्का सा भूनकर अपनी पसंद की डिश या खीर में मिला सकते हैं.

कैसे बनाएं चिलगोजा के लड्डू- (How To Make Chilgoza Laddu At Home)

सामग्री-

  • 1 कप चिलगोजा 
  • ½ कप बादाम
  • ½ कप काजू
  • 1 कप गुड़ 
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2 बड़े चम्मच खसखस या नारियल बुरादा 
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

विधि-

  1. सबसे पहले चिलगोजा, बादाम और काजू को हल्का भून लें.
  2. फिर ठंडा होने पर दरदरा पीस लें.
  3. एक पैन में घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर मेल्ट कर लें.
  4. इलायची पाउडर और पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं.
  5. सभी चीजों को थोड़ा ठंडा होने पर हाथों में घी लगाकर लड्डू बना लें.
  6. चाहें तो ऊपर से खसखस या नारियल बुरादा कोट कर दें.
Latest and Breaking News on NDTV

​किसे और क्यों खाना चाहिए चिलगोजा?

​1. कमजोरी और थकान- 

अगर आप दिनभर थका हुआ महसूस करते हैं और जरा सा काम करने पर सांस फूलने लगती है, तो चिलगोजा आपके लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद कैलोरी और हेल्दी फैट्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और स्टैमिना बढ़ा  सकते हैं.

​2. दिल की सेहत- 

चिलगोजा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं. इससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.

​3. वजन घटाने- 

चिलगोजा खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

​4. दिमाग- 

चिलगोजा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-E पाया जाता है, जो दिमाग की नसों को मजबूत करता है और याददाश्त तेज करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें- आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं ये 5 फूड




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button