खबर

द ट्रेटर्स 2 का हुआ फिनाले, इन दो कंटेस्टेंट ने विनर का खिताब किया अपने नाम | krystle d’souza and rida tharana wins the Traitors 2  



नई दिल्ली:

द ट्रेटर्स 2 का फिनाले हो गया है, जिसकी शुरुआत 21 सितारों से हुई थी. इनमें मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, कुल्लू, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी और रणवीर बरार जैसे नाम शामिल हैं थे. लेकिन शो के फिनाले में दिलीप ताहिल, क्रिस्टल डिसूजा, साहिल, शालिनी पासी और रिदा पहुंचे. वहीं अब शो का फिनाले हो गया है और करण जौहर के शो का विनर क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने शो के विनर की ट्रॉफी अपने नाम किया है. 

दो कंटेस्टेंट ने द ट्रेटर्स 2 का खिताब जीता

द ट्रेटर्स 2 का खिताब क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने जीता है. वह शो की शुरुआत से चर्चा में थीं. वहीं आखिर तक उन्होंने अपनी जगह बनाई. इस शो मे क्रिस्टल डिसूजा को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं शो जीतने के बाद एक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी खुशी देखने को मिली है. 

द ट्रेटर्स 2 के फिनाले में दिलीप ताहिल पहले निकलने वाले कंटेस्टेंट थे. इसके बाद साहिल को सर्कल ऑफ शक में तीनों क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना और शालिनी पासी ने निकाला. इसके बाद शालिनी पासी आखिर में निकलीं और क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना शो के विनर बन गए. 

ये भी पढे़ं- जन्माष्टमी पर दही हांडी पर खूब बजता है 14 साल पुराना गाना, मीका सिंह की आवाज कर देती है गोविंदा के गाने पर डांस करने पर मजबूर 

21 कंटेस्टेंट से शुरु हुआ था द ट्रेटर्स

‘द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा था. दूसरे सीजन में मनोरंजन, सोशल मीडिया, फैशन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा ने ले रहे हैं. इनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर और तान्या पुरी शामिल हैं.  




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button