खबर

चेहरे पर लाना है निखार? घर पर बनाकर लगाएं ग्रीन टी का फेस टोनर, जानिए बनाने और इस्तेमाल करने का प्रोसेस | How to make green tea face toner to get glowing face know procress



DIY Green Tea Face Toner: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा चमकदार और हेल्दी दिखे. लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, अनियमित लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण त्वचा का प्राकृतिक निखार फीका पड़ने लगता है, जिससे स्किन बेजान और थकी हुई नजर आने लगती है. ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर उनसे मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाताय वहीं, कुछ घरेलू उपाय त्वचा की देखभाल में काफी कारगर साबित हो सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ग्रीन टी के फेस टोनर के बारे में बता रहे हैं, जो त्वचा को ताजगी देने के साथ-साथ पिंपल्स की समस्या को कम करने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद कर सकता है.

ग्रीन टी टोनर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 या 2 ग्रीन टी बैग या खुली ग्रीन टी
  • पानी
  • गुलाब जल

कैसे बनाएं?

ग्रीन टी फेस टोनर को घर पर आप बेहद आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए आप एक बर्तन में पानी को अच्छे से उबाल लें. इसके बाद इस पानी में 1-2 ग्रीन टी बैग या पत्तियां डाल दें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इस पानी को छान लें और ठंडा करने के लिए रख दें. अब इस पानी में गुलाब जल या फिर टी ट्री ऑयल डालें. पूरे पानी को अच्छे से मिक्स करें और एक स्प्रे बोतल में भर लें. इस टोनर 10 दिनों तक आप आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस टोनर को चेहरे पर लगाने के लिए आप पहले अपने फेस को माइल्ड फेसवॉश या साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और पूरी गंदगी साफ हो जाएंगे. चेहरे को सुखाने के बाद इस टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें. अगर आपके पास स्प्रे बोतल नहीं है तो आप कॉटन बॉल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इसे थोड़ी देर के लिए सूखने दें. जब टोनर सूख जाए तो अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें. इससे स्किन ड्राई नहीं होगी और मॉइस्चर बना रहेगा.

क्या होगा फायदा?

ग्रीन टी से बने इस फेस टोनर को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपको पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा मिलेगा. साथ ही ओपन पोर्स भी धीरे-धीरे छोटे हो जाएंगे. इसके अलावा आप त्वचा पर फ्रेशनेस बनी रहेगी और चेहर पर निखार आएगा.

यह भी पढ़ें: ब्राउन, नीले, बैंगनी…आंखों के नीचे किस रंग के डार्क सर्कल का क्या मतलब होता है? एक्सपर्ट ने बताया कैसे ठीक होंगे Dark Circles

यह भी पढ़ें: Home Remedy: ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से पाना है छुटकारा? घर पर बनाकर लगाएं चावल का ये स्क्रब, जान लें तरीका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button