खबर

90s की सोमवार की रातों की दूरदर्शन पर 27 साल बाद वापसी, 174 एपिसोड वाले सीरियल का आ रहा सेकंड सीजन, शौर्य लड़ेगा पापा इंस्पेक्टर भरत की जंग | Doordarshan brings back Monday nights of 90s after 27 years second season of 174 episode serial is arriving Shaurya will fight battle of papa Inspector Bharat



नई दिल्ली:

90s की सोमवार की रातें फिर से लौटने वाली हैं. वो रातें जब हम बिस्तर में बैठकर इत्मिनान से इंस्पेक्टर भरत के कारनामे देखा करते थे. ये वो दौर था जब केबल टीवी भारत मे पांव पसार चुका था, लेकिन दूरदर्शन का क्रेज उससे जूझ रहा था. उसी दौर में इंस्पेक्टरक भरत ने क्राइम की दुनिया का कुछ इस अंदाज में सामना किया की मजा ही आ गया. अब फिर से दूरदर्शन कुछ धमाकेदार करने जदा रहा है. दूरदर्शन नेशनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए पुरानी यादों को ताजा कर दिया है. 

श्रीअधिकारी ब्रदर्स और दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति ‘सुराग 2.0′ जल्द ही सिर्फ डीडी नेशनल पर आने वाला है. पोस्ट में लिखा गया है कि पिता इंस्पेक्टर भरत की अधूरी जंग को आगे बढ़ाने शौर्य तैयार है. अपराध, साजिश और भ्रष्टाचार की उस दुनिया का सामना करने के लिए, जहां दुश्मन छिपा है अपनों के बीच.

फिर ताजा होंगी 27 साल पुरानी यादें

यह खबर उन दर्शकों के लिए खास है जिन्होंने 1999 में आए इस धारावाहिक को देखा है. 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में ‘सुराग: द क्लू’ सोमवार रात को डीडी नेशनल पर आता देखा था. 14 जून 1999 से 4 नवंबर 2002 तक प्रसारित इस धारावाहिक में सुदेश बेरी ने इंस्पेक्टर भरत का किरदार निभाया था. दिल्ली सीआईडी के इस अफसर की सिक्स्थ सेंस, लीक से हटकर सोच और हर एपिसोड में एक अलग मामले को सुलझाने के स्टाइल ने इसे उस दौर के सबसे लोकप्रिय क्राइम शो में शामिल कर दिया था. लगभग 174 एपिसोड वाले इस शो को गौतम अधिकारी ने डायरेक्टर किया था.

नए संस्करण में कहानी अब अगली पीढ़ी तक पहुंच गई है. शौर्य इंस्पेक्टर भरत की विरासत को आगे बढ़ाएगा. साई केतन राव को इंस्पेक्टर शौर्य शास्त्री के रूप में कास्ट किया गया है. सुदेश बेरी भी इस रीबूट का हिस्सा हैं.

नब्बे के दशक के बच्चों के लिए यह वापसी भावनात्मक भी है. उस समय टेलीविजन पर सीमित विकल्प थे और ‘सुराग’ हर घर में चर्चा का विषय बन जाता था. सुदेश बेरी की गहरी आवाज और गंभीर अंदाज आज भी याद किए जाते हैं. यूट्यूब पर इसके पुराने एपिसोड देखे जा सकते हैं. दर्शक उम्मीदें जता रहे हैं कि डीडी नेशनल पर इसका प्रसारण शुरू होते ही नब्बे के दशक की वो सोमवार की रातें फिर लौट सकती हैं.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button