खबर

फ्रिज में कभी नहीं मिलेगी खाने की बदबू! Whirlpool ने लॉन्च किया 4 दरवाजों वाला रेफ्रिजरेटर, जानें कीमत | whirlpool-luxuriem-4-door-refrigerator-price-launched-india



Whirlpool ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम Luxuriem रेंज के 4-डोर रेफ्रिजरेटर्स लॉन्च कर दिए हैं. इस नई रेंज में 4-डोर कॉन्फिगरेशन के साथ 654-लीटर और 651-लीटर कैपेसिटी वाले मॉडल्स पेश किए गए हैं. 3-Star BEE एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाले इस 654-लीटर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत 98,000 रुपये रखी गई है और ये देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है.

मिलती है 360° ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी

Whirlpool Luxuriem रेंज की सबसे बड़ी खासियत इसकी 360° ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी है. ये सिस्टम ट्रिपल इवेपोरेटर आर्किटेक्चर पर काम करता है. जिसमें तीन अलग-अलग इवेपोरेटर्स, तीन डेडिकेटेड कूलिंग सिस्टम्स और तीन अलग-अलग एयरफ्लो दिए गए हैं. ये तीनों सिस्टम रेफ्रिजरेटर, कन्वर्टिबल जोन और फ्रीजर कम्पार्टमेंट्स को अलग-अलग इंडिपेंडेंट रूप से ठंडा करते हैं. हर कम्पार्टमेंट का अपना अलग कूलिंग एनवायरमेंट, सटीक टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी लेवल होता है. जिसकी वजह से फ्रेश फूड, फ्रोजन फूड और कन्वर्टिबल स्टोरेज के बीच गंध (odour) आपस में मिक्स नहीं होती है. कंपनी का दावा है कि इससे खाने का स्वाद, टेक्सचर और क्वालिटी लंबे समय तक बरकरार रहती है. इससे फल व सब्जियां ज्यादा समय तक ताजी और क्रिस्प बनी रहती हैं.

इस रेफ्रिजरेटर का कन्वर्टिबल कम्पार्टमेंट महज 30 मिनट से भी कम समय में फ्रीजर से रेफ्रिजरेटर मोड में स्विच हो सकता है. अच्छी बात है कि इस दौरान ये डेडिकेटेड फ्रीजर स्पेस को भी बनाए रखता है. इसके अलावा इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल स्टोरेज मोड्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर अपनी घरेलू जरूरतों के अनुसार स्टोरेज स्पेस को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं.

डेडिकेटेड स्टोरेज जोन

4-डोर लेआउट की वजह से इसमें बड़े बर्तनों और सर्विंग डिशेज को रखने के लिए काफी चौड़ा रेफ्रिजरेटर सेक्शन और वाइड-एक्सेस शेल्व्स मिलती हैं. साथ ही इसमें बिना झुके इस्तेमाल होने वाले जीरो-बेंडिंग क्रिस्पर ड्रायर्स और ताजे फल-सब्जियों, डेयरी, फ्रोजन फूड्स व रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए डेडिकेटेड स्टोरेज जोन बनाए गए हैं. पूरा फ्रिज खोलने के बजाय केवल जरूरत वाले कम्पार्टमेंट का दरवाजा खोलने की सुविधा मिलने से कूलिंग का नुकसान भी काफी कम होता है.

स्टोरेज डिजाइन की बात करें तो इसमें पूरी तरह से इंटरचेंजेबल शेल्व्स, ट्रे और स्टोरेज कंपोनेंट्स के साथ सॉफ्ट-क्लोज ड्रायर्स, बड़े डोर बिन्स, मसालों व नट्स के लिए खास फ्रीजर बिन्स और डेडिकेटेड फ्रीजर लाइटिंग दी गई है. ये रेंज Duo Noir, Nero Quartz, Dark Quantum, Rhodium Steel और Cosmos Black जैसे फिनिश ऑप्शंस में आती है.

इनमें Duo Noir वैरिएंट ग्लास और मेटल फिनिश का कॉम्बिनेशन है. जिसे कंपनी ने भारत का पहला ग्लास और मेटल डुअल फिनिश बताया है. इसके इंटीरियर में क्वाड थिएटर लाइटिंग के साथ ऑब्सीडियन इंटीरियर्स, मेटल कूलिंग और बेवरेज रैक भी मौजूद हैं. इसके अलावा इसमें iCare Expert फीचर दिया गया है. ये कॉल के जरिए रिमोट डायग्नोसिस की सुविधा देता है ताकि सर्विस से जुड़ी समस्याएं एक ही विजिट में तेजी से हल हो सकें.

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह फ्रॉस्ट-फ्री इन्वर्टर कंप्रेसर रेफ्रिजरेटर -22°C से +10°C तक के टेम्परेचर रेंज पर काम करता है. इसके डाइमेंशन्स 90.9 × 186.25 × 74.85 सेमी हैं. इसमें रेफ्रिजरेटर सेक्शन में 3 शेल्व्स और 6 से 7 डोर पॉकेट्स मिलते हैं, जबकि फ्रीजर में 6 शेल्व्स और 6 डोर पॉकेट्स दिए गए हैं. कंपनी इस फ्रीस्टैंडिंग रेफ्रिजरेटर पर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और कंप्रेसर पर 9 साल की अतिरिक्त वारंटी दे रही है.

ये भी पढ़ें- Jio, Airtel या Vi.. आपके एरिया में किसका 5G नेटवर्क है बेस्ट? ऐसे करें चेक




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button