

Lost Cat Found After 10 Years: इंसानों और जानवरों के बीच का रिश्ता सालों से भरोसे पर टिका रहा है, जिसकी कहानियां अक्सर देर-सवेर सामने आ ही जाती हैं. ऐसी ही एक खबर वेल्स से आई है जिसने इस रिश्ते को काफी गहराई से समझने में मदद की है. ग्रेट ब्रिटेन के एक शहर वेल्स में रहने वाली बाहर घूमने वाली बिल्ली चार्ली 2016 में अचानक अपने घर से गायब हो गई थी. करीब 10 साल बाद वह अचानक अपने मालिक के पास वापस आ गई, जिसे देखकर उसकी मालकिन लूसी रॉबर्टसन बहुत खुश हुईं.
महीनों तलाश के बाद छोड़ दी चार्ली के जिंदा होने की उम्मीद
दस साल पहले चार्ली अचानक अपने घर से लापता हो गई थी. उसके मालिक लुसी रॉबर्टसन और उनके परिवार ने महीनों तक उसकी तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने से लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ तक हर मुमकिन कोशिश की गई. हालांकि, जब लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने यह मान लिया कि इस दुनिया को छोड़कर चली गई.
मालिक को 30 वें जन्मदिन पर मिला सरप्राइज
अचानक ठीक 10 साल बाद परिवार को उनकी खोई खुशी चार्ली के रूप में वापस मिल गई. दरअसल,चार्ली के मालिक लुसी रॉबर्टसन के 30वें जन्मदिन पर एक वेटेरिनरी क्लिनिक से फोन आया जिसे उनकी वाइफ हैना ने रिसीव किया और बताया कि उनकी खोई हुई बिल्ली चार्ली मिल गई है.
माइक्रोचिप से मिला चार्ली के मालिक का पता
लूसी की वाइफ हैना ने बताया कि 29 जुलाई को वेटेरिनरी क्लिनिक के मालिक का फोन आया कि उन्हें चार्ली मिल गई. जिसे सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने आगे बताया कि वहीं पास में रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति को चार्ली झाड़ियों में मिली थी. उसने उसे आवारा मिली समझ कर कई हफ्तों तक उसकी देखभाल की, फिर वह उसे वेट के पास ले गया, जहां उसके गले में लगी माइक्रोचिप स्कैन कराने पर उसके असली मालिकों का पता चल गया.
10 साल बाद मिली परिवार को चार्ली
चार्ली को देखकर उसके मालिक लुइस बेहद खुश है. और उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है इन कई सालों में चार्ली की सेहत में कोई फर्क नहीं दिख रहा था. वह सेहतंद नजर आ रही थी. परिवार के लिए चार्ली का मिलना अपने बच्चे के मिलने के बराबर था. जिसे देखकर उनकी आंखे बार बार नम हो रही थी. क्योंकि 10 साल बाद चार्ली को उसके माता पिता मिल गए.
आपके लिए और भी





