खबर

CBSE ने आज से खोला Re-evaluation विंडो, 12वीं सप्लीमेंट्री स्टूडेंट्स ऐसे बढ़ा सकते हैं अपने नंबर | cbse-class-12-supplementary-2026-re-evaluation-process-scanned-answer-book



CBSE Class 12 Supplementary 2026: CBSE क्लास 12 सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद अब आज से बोर्ड ने पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस शुरू कर दी है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स को अपने नंबरों से खुश नहीं हैं या फिर उन्हें लगता है कि उनकी कॉपी का सही तरीके से चेक नहीं हुई है, उनके लिए राहत की खबर है. 

बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यह प्रोसेस चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी. सबसे पहले स्टेडेंट्स अपनी इवैल्येटेड आंसर बुक की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकेंगे. इसके बाद आंसर शीट वे चाहें तो अंकों के सत्यापन (Verification of Marks) या री-इवैल्यूएशन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

पहले स्कैन कॉपी देखें, फिर लें फैसला

CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले अपनी इवैल्यूटेड आंसर कॉपी की स्कैन कॉपी डाउनलोड कर लें. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि किन प्रश्नों में अंक दिए गए हैं और कहीं किसी तरह की गलती तो नहीं हुई है. इसके बाद छात्र नंबर के वैरिफिकेशन या किसी तरह प्रश्न के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन

  1. छात्र सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  2. Click Here to Apply लिंक पर क्लिक करें.
  3. Apply-Class 12 (Photocopy of Answerbook) ऑप्शन सिलेक्ट करें.
  4. रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरिए.
  5. जिस विषय की स्कैन कॉपी चाहिए, उसका सिलेक्शन करें.
  6. अब आप 100 रुपये प्रति सब्जेक्ट शुल्क ऑनलाइन जमा करिए.
  7. इसके बाद स्कैन कॉपी जब मिल जाए उसे डाउनलोड कर सभी नंबरों की जांच करें.
  8. अगर आपको लगता है किसी तरह की कॉपी जांचने में चूक हुई है तो तय डेट्स में Verification या Re-evaluation के लिए आवेदन करिए.
  9. फिर आप री-इवैल्यूएशन के लिए संबंधित प्रश्न का चयन करें और 100 प्रति प्रश्न शुल्क जमा करिए.

Verification और Re-evaluation में क्या अंतर है?

Verification of Marks के तहत बोर्ड यह जांचता है कि कहीं अंकों को जोड़ने या दर्ज करने में कोई गलती तो नहीं हुई है. वहीं Re-evaluation में छात्र किसी विशेष प्रश्न के उत्तर का दोबारा मूल्यांकन करवाने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं. इसलिए री-इवैल्यूएशन से पहले स्कैन कॉपी देखना काफी जरूरी है.

इन डेट्स का रखें ध्यान

स्कैन कॉपी के लिए आवेदन 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक होगा

इसके लिए 100 रुपये प्रति सब्जेक्ट लगेगा

Verification of Marks: 7 से 8 सितंबर 2026 तक चलेगा

इसके लिए 100 प्रति आंसर शीट लगेगा

Re-evaluation: 7 से 8 सितंबर 2026

इसके लिए फीस 100 प्रति प्रश्न लगेगी

यह भी पढ़ें- NEET PG में कितनी जाती है कट-ऑफ? जानें सरकारी सीट मिलना कितना आसान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button