खबर

बिना अंडे के बनाएं बेकरी जैसा सॉफ्ट फ्रूट केक, पहली बार में ही बनेगा परफेक्ट, देखें वीडियो | Eggless Fruit Cake Recipe Video


बिना अंडे के बनाएं बेकरी जैसा सॉफ्ट फ्रूट केक, पहली बार में ही बनेगा परफेक्ट, देखें वीडियो

बिना अंडे का केक कैसे बनाया जाता है?

NDTV

Eggless Fruit Cake Kaise Banaen: बिना अंडे और बिना ओवन के घर पर स्पंजी और रुई जैसा सॉफ्ट फ्रूट केक बनाना बेहद आसान है. शाम की चाय हो या बच्चों की छोटी-मोटी भूख, यह ड्राई फ्रूट और टूटी-फ्रूटी से भरा केक हर मौके के लिए एकदम सही रहता है. हाल ही में हाल ही में डिजिटल क्रिएटर रीता ने अपने यूट्यूब चैनल @RitaAroraRecipesपर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.

देखिए वीडियो…

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

सामग्री:

  • मैदा (1 कप)
  • दूध (1/2 कप + 2 चम्मच गुनगुना)
  • सिरका या नींबू का रस (1 छोटा चम्मच)
  • तेल 1/4 कप (बिना गंध वाला)
  • पिसी चीनी (1/2 कप)
  • कस्टर्ड पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
  • मिल्क पाउडर  (2 बड़े चम्मच)
  • बेकिंग पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (1/4 छोटा चम्मच)
  • पाइनएप्पल या वैनिला एसेंस (1/4 छोटा चम्मच)
  • कटिंग ड्राई फ्रूट्स और टूटी-फ्रूटी (3-4 बड़े चम्मच)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में स्टैंड रखकर उसे धीमी आंच पर ढककर 10 मिनट गरम होने दें.
  2. साथ ही, 6 इंच के केक टिन में थोड़ा सा तेल लगाकर मैदा छिड़कें और एक्स्ट्रा मैदा निकाल लें.
  3. एक कटोरे में गुनगुना दूध, सिरका और तेल मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि दूध हल्का सा फट जाए.
  4. अब दूसरे बर्तन में मैदा, कस्टर्ड पाउडर, मिल्क पाउडर, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ अच्छे से मिला लें.
  5. कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी-फ्रूटी में आधा चम्मच सूखा मैदा मिलाकर अलग रख लें, इससे बेक होते वक्त वे नीचे नहीं बैठेंगे.
  6. अब सूखे मिश्रण में दूध वाला घोल और पाइनएप्पल एसेंस डालकर एक ही दिशा में धीरे-धीरे मिलाएं.
  7. अगर बैटर गाढ़ा लगे तो 1 से 2 चम्मच दूध और डाल लें.
  8. अंत में मेदे से कोट किए ड्राई फ्रूट्स इसमें डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें.
  9. तैयार बैटर को टिन में ढालें, ऊपर से थोड़ी टूटी-फ्रूटी सजाएं और दो बार थपथपा दें.
  10. अब टिन को गरम कढ़ाई में रखकर ढक्कन लगाएं और बिल्कुल धीमी आंच पर 40 से 45 मिनट तक बेक करें.
  11. 30 मिनट से पहले ढक्कन न खोलें.
  12. टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ बाहर आए तो गैस बंद कर दें.
  13. केक को कपड़े से ढककर ठंडा होने दें, फिर किनारे छुड़ाकर प्लेट में निकालें और टुकड़ों में काटकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Nepal Floods: क्या बाढ़ के पानी से बीमारी हो सकती है? ऐसे रखें खुद को सुरक्षित




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button