खबर

Nepal Flash Floods News LIVE Updates: नेपाल में मरने वालों की संख्या पहुंची 332, लापता लोगों की तलाश जारी | nepal-flash-floods-live-updates-Death-Toll-rasuwa-bhote-koshi-river-flood-rescue-operation-latest-news-august-2026



Nepal Flash Floods LIVE Updates: नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. भोटे कोशी नदी में आए तेज सैलाब ने लोगों, घरों, गाड़ियों और पुल-पावर प्रोजेक्ट जैसे जरूरी ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया. अब तक कम से कम 322 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 750 लोग लापता हैं. लापता लोगों में 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं. नेपाल सेना ने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के लिए 14 हेलीकॉप्टर और आपदा राहत टीमें तैनात की गई हैं. तिब्बत की तरफ से आती हुई बाढ़ की लहरें बुधवार सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) भोटे कोशी नदी में तेजी से बढ़ीं. लोगों को मौका तक नहीं मिला.

इसरो और US जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि नेपाल और तिब्बत में ग्लेशियर के ढहने से भूकंप जैसी हलचल हुई और निचले इलाकों में तबाही सैलाब के रूप में पहुंची. 26 अगस्त को सुबह 8:37 बजे नेपाल और चीन की सीमा के पास 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था और फिर तबाही का चेन रिएक्शन शुरू हुआ.

नेपाल सेना ने एक बयान में कहा कि पानी के अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और आस-पास के स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी तबाही हुई, जिसमें लोगों के साथ-साथ गाड़ियां, सामान और अन्य संपत्तियां बह गईं. नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए रसुवा और आस-पास के इलाकों में नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. भारत ने भी नेपाल के लिए 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं भेजी हैं, राहत अभियान के लिए भारतीय वायुसेना का C-130J विमान नेपाल भेजा गया है. 

Nepal Flash Floods LIVE: Follow Latest Rescue, Relief, Missing Persons And Weather Updates



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button