खबर

UGC NET का रिजल्ट क्या आज होगा जारी? जानें कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड | NTA UGC NET 2026 Result out likely today direct link download scorecard


UGC NET का रिजल्ट क्या आज होगा जारी? जानें कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

UGC NET का रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

UGC NET 2026 रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है, एजेंसी ने बताया है कि इसी हफ्ते रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे में आज शाम तक भी यूजीसी नेट का रिजल्ट आ सकता है, क्योंकि शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षा बंधन है, ऐसे में उम्मीदवारों को आज ही खुशखबरी मिल सकती है. आइए जानते हैं कि रिजल्ट आने के बाद तुरंत कैसे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना है और आगे का पूरा प्रोसेस क्या है. 

करीब दो महीने का लंबा इंतजार

देश की तमाम यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या फिर जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए यूजीसी नेट परीक्षा दी जाती है. साथ ही पीएचडी में एडमिशन के लिए भी इस परीक्षा को क्रैक किया जाता है. यही वजह है कि लाखों उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी थी, लेकिन पिछले दो महीने से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले करीब 50 दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिसे लेकर एनटीए पर सवाल भी उठे थे. 

इस बार 84 विषयों का रिजल्ट जारी किया जाएगा, क्योंकि तीन विषयों की परीक्षा क्वेश्चन पेपर्स में गड़बड़ी के चलते रद्द कर दी गई है. इसमें इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी शामिल हैं, जिनकी परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होगी. 

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?

  • रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज पर आपको UGC NET Result/Scorecard का लिंक दिखेगा
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉगइन करें
  • सबमिट का बटन दबाते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा 
  • रिजल्ट को यहां से डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें 

पहले जारी होगी फाइनल आंसर की

रिजल्ट से पहले एनटीए की तरफ से फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इससे उम्मीदवार अपने नंबरों का अंदाजा लगा सकते हैं और उन्हें पता चलता है कि वो क्वालिफाई कर रहे हैं या फिर नहीं. प्रोविजनल आंसर की में अभ्यर्थियों को सवाल चैलेंज करने का मौका भी दिया गया था. ऐसे में फाइनल आंसर की में कई सवाल ड्रॉप हो सकते हैं, जो वाकई गलत पाए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें – स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स के लिए CTET निकालना आसान या फिर TET? जानें पासिंग मार्क्स




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button