खबर

मानसून में चेहरे पर कैसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल? एक्सपर्ट से जानिए तरीका और किन बातों का रखें ध्यान | How to use rice water for face in monsoon know important tips from expert


Rice Water Use for Monsoon: मानसून का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी गई परेशानियां बढ़ने लगती है. उमस के कारण चेहरे पर पसीना और नमी बनी रहती है. खासकर ऑइली स्किन वालों के लिए समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है. धूल मिट्टी त्वचा पर चिपक सकती है, जिससे चेहरा चिपचिपा और बेजान नजर आने लगता है. खासतौर से सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इस मौसम में खुजली, रेडनेस और इरिटेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोग अपनी स्किन केयर रूटीन में कई तरह के घरेलू नुस्खे शामिल करते हैं. इन्हीं में से एक है चावल के पानी. वैसे तो आजकल बाजार में राइस वॉटर वाले टोनर और दूसरे स्किन केयर प्रोडक्ट भी आसानी से मिल जाते हैं. हालांकि अगर आप घर पर चावल का पानी बनकर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से तैयार करना और स्टोर करना बहुत जरूरी है. आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका हेमराजनी ने दी है.

कैसे बनता है चावल का पानी? 

  • आधा कप कच्चा चावल ले लेंं.
  • दो बार इसे अच्छे से धो लें.
  • ध्यान रहे कि आप पॉलिश वाला चावल न लें.
  • अब धुले हुए चावल में 2 कप पानी डालकर चावल को भिगोएं और ढककर रख दें.
  • अगली सुबह इसे बोतल में डालें और फ्रिज में रख दें.

कैसे फायदेमंद है चावल का पानी?

एक्सपर्ट के अनुसार चावल के पानी में स्टार्च के साथ एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, सी , ई, होते हैं, जो त्वचा को सोफ्ट बनाने में मदद करते हैं. इसके इस्तेमाल से स्क्रीन हाइड्रेट भी रहती हैै.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल? 

  • सोने से पहले चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से धो लें. इसके बाद कॉटन की मदद से चावल का पानी चेहरे पर लगाएं और त्वचा पर लगा रहने दें, सुबह उठने के बाद जेंटल सोप से चेहरा धो लें.
  • आप इसे टोनर की तरह चेहरे पर स्प्रे भी कर सकते हैं. लेकिन बेहतर होगा कि आप ज्यादा दिन तक रख कर न लाएं क्योंकि मानसून में नमी और गर्मी के कारण इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है.

मानसून में चावल के पानी लगाने के क्या फायदे हैं? 

  • उमस और पसीने के कारण अगर त्वचा पर जलन या अगर बहुत महसूस होती है तो आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे ठंडक महसूस होती है.
  • चावल के पानीी से त्वचा साफ और फ्रेश नजर आ सकती है. 

इन बातों का रखें ध्यान

– चावल का पानी हर किसी की त्वचा पर एक जैसा असर करें यह जरूरी नहीं है. इसलिए अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें. अगर खुजली रेडनैस या जलन दिखाई दे तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें. सेंसेटिव स्किन वाले लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही ऐसा कोई भी एक्सपेरिमेंट अपने चेहरे के साथ करें.

– चावल के पानी को स्किन केयर रूटीन में एक घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन सनस्क्रीन मॉइश्चराइजर और त्वचा की नियमित सफाई को इसका ऑप्शन नहीं समझना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: टोस्टर को अंदर-बाहर से कैसे साफ करें, बिना रगड़े ही निकल जाएगी सारी गंदगी, सैंडविच मेकर साफ करने के 3 तरीके




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button