धर्म

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन से पहले पंचक में राखी खरीदना या कुरियर करना अशुभ है ? जानें किन कामों पर वास्तव में रोक


Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा. खास बात यह है कि रक्षाबंधन के दिन पंचक भी रहेगा. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पंचक में राखी खरीदना या भाई के लिए कुरियर करना अशुभ माना जाता है, क्या पंचक के कारण राखी बांधने पर भी रोक रहेगी? क्या है धार्मिक नियम जान लें.

अगस्त 2026 में कब रहेगा पंचक?

पंचांग के अनुसार अगस्त में पंचक 27 अगस्त 2026 गुरुवार को दोपहर करीब 1:36 बजे शुरू होगा और 1 सितंबर 2026 मंगलवार को सुबह करीब 3:25 बजे समाप्त होगा. रक्षाबंधन से एक दिन पहले पंचक शुरू हो रहा है, पंचक धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से संबंधित पांच नक्षत्रों की अवधि है.

पंचक में राखी खरीद सकते हैं या नहीं ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक लकड़ी, लोहा, पलंग या चारपाई तथा कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी और निर्माण से बचने की सलाह दी जाती है लेकिन राखी खरीदने पर कोई रोक नहीं रहेगी, शास्त्रों में इसे निषेध नहीं माना गया है.

क्या पंचक में राखी कुरियर कर सकते हैं?

कई बहने कुछ विशेष कारणों से भाई को राखी बांधने नहीं जा पाती ऐसे में वो कुरियर या किसी के जरिए राखी भिजवा देती हैं. अब चूंकि राखी से एक दिन पहले पंचक लग रहा है. ऐसे में राखी कुरियर करना सही होगा या नहीं ये सवाल कई लोगों के मन में हैं.

शास्त्रों के अनुसार पंचक में दक्षिण दिशा की यात्रा, लकड़ी या घास जैसी ज्वलनशील वस्तुओं को इक्ट्ठा करना, पलंग या चारपाई बनवाना, घर की छत या लेंटर का काम नहीं करवाना चाहिए. राखी खरीदने या भेजने को पंचक दोष वाला काम मानना शास्त्र सम्मत नहीं है. इसलिए अगर राखी समय पर पहुंचाने के लिए पंचक में कुरियर करना पड़े तो इसे अशुभ मानकर रोकने की जरूरत नहीं है.

क्या पंचक में राखी बांध सकते हैं?

रक्षाबंधन में भद्रा का विचार पंचक से अधिक महत्वपूर्ण है. 2026 में पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी और भद्रा 27 अगस्त की रात तक समाप्त हो जाएगी. राखी बांधने के लिए सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक शुभ मुहूर्त है.

FAQ

क्या पंचक में राखी खरीदने से कोई दोष लगता है?
नहीं, पंचक में राखी खरीदने को लेकर कोई विशेष निषेध नहीं माना जाता. राखी भाई-बहन के प्रेम, रक्षा और मंगलकामना का प्रतीक है. इसलिए पंचक के दौरान बाजार से राखी खरीदना सामान्य रूप से किया जा सकता है.

पंचक लगने से पहले राखी खरीदना जरूरी है क्या?
नहीं, ऐसा कोई नियम नहीं है कि पंचक शुरू होने से पहले ही राखी खरीदनी जरूरी हो. अगर किसी कारण से राखी पहले नहीं खरीदी गई है तो पंचक लगने के बाद भी इसे खरीदा जा सकता है. रक्षाबंधन के लिए राखी खरीदने पर पंचक का सामान्य निषेध लागू नहीं होता.

क्या पंचक में ऑनलाइन राखी ऑर्डर कर सकते हैं?
हां, पंचक के दौरान ऑनलाइन राखी मंगाने या भाई के लिए राखी भेजने में सामान्यतः कोई धार्मिक बाधा नहीं मानी जाती. ऑनलाइन ऑर्डर करना या कुरियर के माध्यम से राखी भेजना उन कार्यों में शामिल नहीं है जिन्हें पंचक में विशेष रूप से वर्जित माना जाता है.

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button