

गनमास्टर जी9 का टीजर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:
इमरान हाशमी के फैन्स अभी आवारपन 2 के खुमार से उबर नहीं पाए थे कि उधर मेकर्स ने उनकी अगली फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. बिल्कु सही समझे इमरान हाशमी की फिल्म गन मास्टर जी9 का टीजर रिलीज कर दिया गया है. मेकर्स ने 1 मिनट 22 सेकंड की इस झलक में इमरान के रोमांटिक और एक्शन दोनों ही अंदाज को बखूबी पेश किया है.
टीजर की हाईलाइट की बात करें तो ये सिर्फ और सिर्फ इमरान हाशमी का धमाकेदार एक्शन है. इस फिल् में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा देशमुख भी नजर आने वाली हैं. इमरान गनमास्टर जी9 में अपने प्यार के लिए दुनिया से लड़के नजर आएंगे. म्यूजिक के मामले में तो इमरान हाशमी की किस्मत हमेशा ही चाकचौबंद रही है. इस फिल्म में उन्हें हिमेश रेशमिया के म्यूजिक पर मोमेंट्स क्रिएट करते देखेंगे.
फिल्म के टीजर में इमरान हाशमी की फिल्म ‘दिल दिया है’ का गाना अफसाना बना के भूल ना जाना रीक्रिएट किया गया है. ये गाना साल 2006 में आया था और तब से आजतक पसंद किया जाता है. ऐसे में गनमास्टर जी9 का म्यूजिक एक बार फिर फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. इमरान हाशमी फिलहाल अपनी आवारापन 2 की सक्सेसको इंजॉय कर रहे हैं. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल की बटवारा 1947 से थी लेकिन इमरान यहां बाजी मार गए.
बात करें 14 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म अब भी थियेटर्स में है और इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 196.5 करोड़ रुपये हो चुकी है. वहीं सनी देओल की फिल्म की बात करें तो बटवारा 1947 के खाते में महज 37.18 करोड़ तक ही पहुंची है. अब सबकी निगाहें इमरान हाशमी की गनमास्टर जी 9 पर टिकी हैं. ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है.
पूरी स्टोरी पढ़ें





