खबर

NEET PG एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, डाउनलोड करने के बाद तुरंत करें ये काम | NEET PG admit cards released today download process and things to check



NEET PG 2026 Admit Card : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 24 अगस्त 2026 यानी आज जारी किया जाएगा. उम्मीदवार इसे NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड का लिंक उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा. परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक ही शिफ्ट में कराई जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी डिटेल्स की सावधानीपूर्वक चेक करने की सलाह दी गई है.

ईमेल पर भी मिलेगा एडमिट कार्ड का लिंक

NBEMS उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भी भेजेगा. ईमेल मिलने के बाद उम्मीदवार दिए गए लिंक से सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ये काफी आसान तरीका है और इससे किसी भी दूसरी वेबसाइट पर नहीं जाना होगा. 

30 अगस्त को होगी NEET PG परीक्षा

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को कराई जाएगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है. वक्त से नहीं पहुंचने पर एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. 

ऐसे डाउनलोड करें NEET PG एडमिट कार्ड

  • NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • NEET PG सेक्शन पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड/लॉगिन लिंक पर जाएं.
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
  • उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद तुरंत करें ये काम

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, फोटो, एग्जाम सेंटर, परीक्षा की तारीख, समय और दूसरी जरूरी जानकारी ध्यान से चेक कर लें. किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत NBEMS से संपर्क करें. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा. इनके बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें – सरकारी नौकरी पाने के लिए कितनी होनी चाहिए Typing Speed और कौन सी Jobs में पास करना होता है टाइपिंग टेस्ट…




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button