खबर

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी की नसीहत, वंदे मातरम् को लेकर भी साधा निशाना | Smriti Irani Challenges Rahul Gandhi Over Women Reservation And Raises Questions On Vande Mataram Issue



बीजेपी महासचिव स्मृति ईरानी महिला आरक्षण के मुद्दे पर रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय विस्तार में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद स्मृति ईरानी ने मीडिया से कहा, “कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम में ये कहा कि वह महिलाओं का समर्थन करते हैं. आज मैं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से निवेदन करती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण मिले ऐसा कानून पारित किया है, जिससे वे देश की संसद की गरिमा बढ़ा सकें.”

स्मृति ईरानी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे फौरन इस महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने में सहयोग करें. मैं उनसे विनम्रतापूर्वक कहना चाहती हूं कि वे प्रधानमंत्री की इस पहल में सहयोग करें, खासकर उस कानून को जल्द लागू करने में जो महिलाओं को 33% आरक्षण देता है और उन्हें संसद में नेतृत्व की भूमिका निभाने में सक्षम बनाता है.”

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा था, “महिलाओं को दबाने का माइंडसेट मनुस्मृति से आता है और आज हमारी लड़ाई इसी माइंडसेट से है. BJP-RSS के लोग चाहते हैं कि लड़कियां या महिलाएं पिंजरे में बंद रहें. लेकिन हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते. हम चाहते हैं कि सम्मान सभी का हो”.

राहुल गांधी ने कहा था कि आज 60% महिलाएं घर से अकेले बाहर नहीं जा सकती, 45% महिलाएं शादी/घर की जिम्मेदारी के चलते Dropout कर जाती हैं और सिर्फ 8% महिलाओं के पास ही जमीन का मालिकाना हक है.  

वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी ने उठाए सवाल

स्मृति ईरानी ने वंदे मातरम पूरा नहीं गाने के कांग्रेस वर्किंग कमिटी के फैसले पर भी सवाल उठाये. स्मृति ईरानी ने कहा, “मैं जानती हूं कि कल कांग्रेस के उस नेता के मंच पर हिंदू धर्म को लेकर बाते हुईं. हमारे धर्म में हम मां भगवती, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की आराधना करते हैं. चूंकि उन्होंने धर्म का जिक्र किया है, इसलिए मैं उस अहम नेता से एक और अनुरोध करती हूं. कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम की जिन पंक्तियों को रोक दिया गया, उनमें मां दुर्गा का जिक्र है. मां दुर्गा, जिनकी हम शक्ति के केंद्र की दृष्टि से उपासना करते हैं, उस दुर्गा मां का जयघोष, वन्दे मातरम का पूरा गायन कांग्रेस मुख्यालय में हो.”.

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर पलटवार करने में देरी नहीं की. रविवार को कांग्रेस नेता उदित राज ने स्मृति ईरानी पर पलटवार करते हुए कहा, “स्मृति ईरानी जी और अन्य नेताओं के वंदे मातरम् को लेकर दिए गए बयानों का मैं जवाब दूंगा. जब वंदे मातरम् इस देश के जन-जन की आवाज था और आजादी की लड़ाई के दौरान लोगों में जोश भरता था, तब ये लोग कहां थे? देश की आजादी में इनकी क्या भूमिका रही? उस समय ये अंग्रेजों के साथ खड़े थे. 

उदित राज ने कहा, “यह कांग्रेस की विरासत और धरोहर है. एक तरफ यह सरदार पटेल को आदर्श मानते हैं. दूसरी बात 1937 में जब यह फैसला हुआ था कि वंदे मातरम् के केवल दो ही स्टैंज़ा गाए जाएंगे. तो उसमें पटेल भी थे. इस फैसले पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, रबींद्रनाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल सहित सभी की सहमति थी. ये लोग आजादी की लड़ाई और उसकी विरासत को क्या समझेंगे? ये संविधान को बर्बाद कर रहे हैं. नकारात्मक राजनीति कर एक नैरेटिव गढ़ रहे हैं. इनकी न तो वंदे मातरम् में आस्था है, न जन गण मन में और न ही संविधान में. संविधान को भी इनके पूर्वजों ने जलाया था.”

यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज संगठन के साथ की 3 घंटे तक बैठक, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और प्रभारी भी पहुंचे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button