खबर

BMC ने ‘Gen Z फेलोशिप’ का किया ऐलान, युवाओं को मिलेगा ₹61,500 का स्टाइपेंड | bmc-gen-z-fellowship-announced-youngsters-to-get-rs-61500-monthly-stipend


मुंबई के युवाओं के लिए शहरी प्रशासन और नीति-निर्माण को करीब से समझने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है. BMC जेन जेड फेलोशिप कार्यक्रम लेकर आया है. इस फेलोशिप का मकसद शहरी शासन में युवाओं की सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस 12 महीने की फेलोशिप के लिए कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं. चयनित युवाओं को हर महीने ₹61,500 का आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

क्या सीखेंगे और करेंगे युवा

फेलो को सीधे तौर पर बीएमसी के कामकाज को समझने का मौका मिलेगा. वे नई चीजें सीखेंगे, अपने नेतृत्व कौशल को निखारेंगे और नीति बनाने वाले प्रमुख अधिकारियों से मिलेंगे. यह फेलोशिप उन्हें शहरी विकास, प्रशासन और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगी. कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों को एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन कर सकता है आवेदन?

  1. किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) कर रहे या कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं.
  2. आवेदक को मराठी पढ़ना, लिखना और बोलना आना अनिवार्य है. साथ ही, हिंदी और अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान भी आवश्यक है.
  3. आवेदक की आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए.
  4. कंप्यूटर और इंटरनेट का बेसिक ज्ञान होना आवश्यक है.

इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है. यह कार्यक्रम उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो सार्वजनिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें : Delhi Master Plan 2047: नरेला में एजुकेशन हब, 40 लाख नए घर और 695 किमी मेट्रो… बदल जाएगी आपकी दिल्ली!




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button