खबर

काशी की गलियों से एक्ट्रेस भाग्यश्री के किचन तक पहुंचा निमोना, देखें रेसिपी वीडियो | Bollywood Actress Bhagyashree Shares UP Style Matar ka Nimona Recipe



क्या कभी आपने निमोना खाया है? निमोना उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय पारंपरिक डिश है जो हरी मटर से तैयार की जाती है. हाल ही में अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी निमोना बनाने की आसान रेसिपी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की. उन्होंने बताया कि हरी मटर में मौजूद विटामिन A, C और K आंखों, इम्यूनिटी और हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं, तो देर किस बात की? निमोना की आसान रेसिपी क्या है? आइए जानते हैं.

ये देखिए वीडियो…

निमोना कैसे बनाया जाता है?

सामग्री:

मटर का पेस्ट बनाने के लिए

  • ताजी हरी मटर (2 कप)
  • हरा धनिया (½ कप)

हरा मसाला बनाने के लिए

  • अदरक (1 बड़ा टुकड़ा)
  • लहसुन की कलियां (15-17)
  • हरी मिर्च (4)
  • जीरा (1 छोटा चम्मच)
  • साबुत धनिया (1½ छोटा चम्मच)
  • काली मिर्च (7-8 साबुत)

निमोना के लिए

  • आलू (4 मध्यम आकार के)
  • तेल (4-5 बड़े चम्मच)
  • तेजपत्ता (2)
  • हींग (½ छोटा चम्मच)
  • हल्दी (½ छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पानी (2 कप)
  • साबुत हरी मटर (½ कप)

निमोना बनाने का आसान तरीका:

स्टेप 1: मटर का पेस्ट तैयार करें

सबसे पहले हरी मटर और हरे धनिये को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.

स्टेप 2: हरा मसाला तैयार करें

  1. अब अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, साबुत धनिया और काली मिर्च को थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें.
  2. यह मसाला निमोना को खास स्वाद और सुगंध देता है.

स्टेप 3: आलू फ्राई करें

  1. एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और कटे हुए आलू डालकर 3-4 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  2. इसके बाद आलू निकालकर अलग रख दें.

स्टेप 4: तड़का लगाएं

  1. उसी कड़ाही में थोड़ा और तेल डालें.
  2. फिर हींग, जीरा और तेजपत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें.

स्टेप 5: मटर का मिश्रण पकाएं

  1. अब दरदरा पिसा हुआ मटर और धनिये का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  2. इसके बाद साबुत हरी मटर भी डाल दें.

स्टेप 6: मसाला मिलाएं

  1. तैयार किया हुआ हरा मसाला और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  2. इसे 7 से 8 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि मसाले का स्वाद अच्छी तरह निकल आए.

स्टेप 7: ग्रेवी तैयार करें

  1. अब इसमें पानी और स्वादानुसार नमक डालें.
  2. फिर पहले से फ्राई किए हुए आलू मिला दें.
  3. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर ढक दें और 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.

स्टेप 8: सर्व करें

  1. जब आलू पूरी तरह नरम हो जाएं और निमोना गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
  2. आपका स्वादिष्ट मटर का निमोना तैयार है. 
  3. मटर का निमोना गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें.
     

इसे भी पढ़ें: FAQs: क्या अंजीर वेज है या नॉन वेज, अंजीर खाने के फायदे?






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button