

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक प्राइवेट स्कूल में 5 साल के मासूम बच्चे के साथ क्लासरूम में क्रूरता हुई. जब पिता न्याय मांगने स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने उनके साथ भी बर्बरता कर दी. आरोप है कि मारपीट के दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने छात्र के पिता का मोबाइल फोन छीन लिया और उन पर लोहे की कुर्सी से वार किया, जिससे उनकी हाथ की हड्डी टूट गई. यही नहीं, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़ित ने इस मामले में जिंसी पुलिस स्टेशन में प्रिंसिपल और उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला युनुस कॉलोनी स्थित स्कूल का है. क्लास में टीचर की गैरमौजूदगी के दौरान एक अन्य छात्र ने 5 साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह काट लिया और उसकी आंख में एक पेंसिल भी मार दी. 14 अगस्त को जब छात्र घर पहुंचा तो उसके शरीर पर कई घाव देखकर माता-पिता हैरान रह गए. उन्होंने स्कूल प्रशासन से सवाल किया कि घटना के वक्त क्लास टीचर कहां थीं और मामले की सच्चाई जानने के लिए क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज की मांग की.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक निजी स्कूल में 5 साल के बच्चे के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे बच्चे के पिता के साथ भी मारपीट की गई. पीड़ित का दावा है कि प्रिंसिपल ने उनका मोबाइल छीन लिया और लोहे की कुर्सी से हमला किया, जिससे… pic.twitter.com/7wTH2WCIvE
— NDTV India (@ndtvindia) August 20, 2026
पिता को पीटा, धमकाया
आरोप है की अपनी गलती मानने और खेद जताने के बजाय स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल आगबबूला हो गए. प्रिंसिपल जिया अहमद शेख और उनके बेटे फरान जिया शेख ने बच्चे के पिता के साथ बहस शुरू कर दी और उन्हें धमकाने लगे.
बच्चे के पिता की हाथ की हट्टी टूटी
शिकायत में मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि प्रिंसिपल और उनके बेटे ने पिता को भद्दी गालियां दीं और उन्हें पीटा. इस दौरान प्रिंसिपल जिया शेख ने पिता का मोबाइल फोन छीन लिया और उन पर लोहे की कुर्सी से वार किया, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई. पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. पिता ने जिंसी पुलिस स्टेशन में प्रिंसिपल जिया अहमद शेख और उनके बेटे फरान जिया शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





