खबर

पटना मार्च: ‘सत्ता में कोई हमेशा नहीं रहता, सबका हिसाब होगा’, हिरासत में लिए जाने के बाद बोले तेजस्वी यादव | Tejashwi Yadav march Patna No one stays in power forever everyone will be held accountable



पटना:

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. तेजस्वी की अगुआई में TRE-4 के तहत 32 हजार शिक्षकों की भर्ती और डोमिसाइल पॉलिसी लागू करने की मांग को लेकर लोक भवन की ओर पैदल मार्च शुरू हुआ. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद सियासी तनाव और ज्यादा बढ़ गया. इस मार्च में आरजेडी के सांसद, विधायक और कई सीनियर नेता शामिल थे. 

पुलिस की बस में बैठाए जाने के बाद, तेजस्वी यादव ने कहा, “सरकार नौजवानों और जनता से डरी हुई है. सरकार कब तक रोकेगी, कब तक जेल भेजेगी, कब तक गोलियां चलाएगी.”

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जो सत्ता आया है, उनका जाना तय है. कोई हमेशा के लिए नहीं होता, सबका हिसाब किया जाएगा.

बड़ी तादाद में आरजेडी के समर्थक उस पुलिस व्हीकल की छत पर चढ़ गए, जिसमें तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया था. 

तेजस्वी यादव का संकल्प!

प्रोटेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक छात्रों को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक विपक्ष अपना आंदोलन जारी रखेगा. उन्होंने कहा, “हम तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता. हम लड़ाई जारी रखेंगे. हम जेल जाने से नहीं डरते. हम हमेशा छात्रों के अधिकारों, बेरोजगारी को कम करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे.”

मार्च के दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर किया गया.

ये भी पढ़ें: LIVE: पटना में मचा बवाल, पुलिस ने RJD के मार्च को रोका, तेजस्वी यादव हिरासत में

मीसा भारती भी मार्च में हुईं शामिल…

आरजेडी सांसद मीसा भारती भी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुईं. उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और बिहार में छात्रों व युवाओं के सामने आ रही चुनौतियों से जुड़े मुद्दे उठाए.

सिवान की घटना पर राज्य सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए भारती ने दावा किया कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह माना था कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान AK-47 का इस्तेमाल किया गया था.

ये भी पढ़ें: राहुल और अखिलेश सड़क पर, तेजस्वी कहां? बिहार की राजनीति में क्यों उठ रहे हैं सवाल
 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button