
नई दिल्ली:
दिल्ली एनसीआर में तो आज तेज बारिश देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन तेज बारिश हो सकती है. दिल्ली एनसीआर में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. बिहार, झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों में आज भी भारी बारिश का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में बने विक्षोभ के कारण बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश होने की चेतावनी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की है. छत्तीसगढ़ में भी आज ऐसी ही बारिश कुछ इलाकों में देखी जा सकती है. झारखंड के डाल्टनगंज, हजारीबाग से बिहार के गया जिले और डेहरी (बिहार) में यह विक्षोभ बना है. झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में पूरे हफ्ते यानी 24 अगस्त तक भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट है. बागेश्वर, पिथौरागढ़ से चंपावत, देहरादून का मौसम भी ऐसा ही रहेगा. जम्मू-कश्मीर में भी 23 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. हिमाल प्रदेश में शिमला, मनाली समेत सभी ऊंचाई वाले इलाकों में 22 अगस्त तक बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में आंधी, तूफान और बिजली गिरने का अनुमान भी है.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 19 और 22 अगस्त को बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. जबकि पंजाब में सिर्फ 19 अगस्त को ऐसी संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 22 अगस्त को अच्छी बारिश होने का अनुमान है. पूर्वांचल में 21 से 24 अगस्त तक तेज बारिश देखने को मिलेगी. उत्तर पश्चिम भारत के अन्य इलाकों की तरह राजस्थान में भी थोड़ी बारिश होगी.
Depression over Jharkhand remains practically stationary during past 6 hours and lay centred at 2330 hrs IST of yesterday, the 18th August, 2026, over the same region, near latitude 24.1°N and longitude 85.3°E, close to north-northwest of Hazaribagh (Jharkhand), 90 km north of… pic.twitter.com/0vHNW1dY5D
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 18, 2026
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18-19 अगस्त के बाद 23 और 24 अगस्त को बारिश के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में भी 21-22 अगस्त को बरसात होने की संभावना है. इंदौर, उज्जैन, मालवा, खंडवा क्षेत्र में बारिश के आसार हैं. भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सतना क्षेत्र में भी इस हफ्ते अच्छी बारिश हो सकती है. आंधी, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी 22 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में है.
ये भी पढ़ें – अगस्त-सितंबर में तरसाएगी बारिश, मॉनसून का दुश्मन अल नीनो सुपर एक्टिव, यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों पर संकट गहराएगा

बिहार में आज का मौसम
बिहार में 19 और 20 अगस्त को और झारखंड में 20 से 22 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड में भी 20 से 22 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है. बंगाल में बने चक्रवाती तूफान के मौसम के कारण बिहार और झारखंड के साथ बंगाल के तमाम इलाकों में 19 से 24 अगस्त के बीत 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. ओडिशा में भी 22 अगस्त तक आंधी, तूफान और वज्रपात की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असमन, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा समेत पूरे इलाके में 24 अगस्त तक मौसम बदला रहेगा.
कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-झारखंड में रेड अलर्ट





