खबर

DIY Room Freshener: बाहर से आते ही घर से आती है अजीब सी बदबू? 5 मिनट में बना लें ये रूम फ्रेशनर, पूरे दिन घर महकता रहेगा | How do I make my room smell good DIY Know how to make natural room freshener



घर में सफाई करने के बाद भी कई बार अजीब-सी गंध आती रहती है. खासकर बारिश के मौसम में ये गंध ज्यादा बढ़ जाती है. अब, घर में रहने वाले लोगों को तो इस गंध का पता नहीं चलता है, लेकिन बाहर से आने वाले मेहमान इसे तुरंत नोटिस कर लेते हैं. ऐसे में अगर आपके किसी गेस्ट ने भी इस तरह की शिकायत की है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आप चाहें तो बाजार से महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर खरीदने की बजाय घर पर ही आसान तरीके से इसे बना सकते हैं. फेमस डिजिटल क्रिएटर शशांक आल्शी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर रूम फ्रेशनर बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

रूम फ्रेशनर बनाने के लिए आपको पानी, रबिंग अल्कोहल और अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी .

कैसे बनाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले 3/4 कप पानी लें. 
  • इसमें 2 टेबल स्पून रबिंग अल्कोहल डालें. 
  • इसके बाद इसमें अपनी पसंद के किसी एसेंशियल ऑयल की 10 से 15 बूंद डालें.
  • अगर आप एक से ज्यादा एसेंशियल ऑयल ले रहे हैं, तो इन्हें बराबर मात्रा में डालकर अच्छी तरह चला लें.
  • वीडियो में शशांक ने लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया है.
  • बस इतना करते ही आपका रूम फ्रेशनर बनकर तैयार हो जाएगा. 

ऐसे करें इस्तेमाल

तैयार लिक्विड को एक साफ स्प्रे बोतल में डालें. पानी और तेल आपस में पूरी तरह नहीं मिलते हैं और कुछ समय बाद अलग हो सकते हैं. इसलिए इस्तेमाल करने से पहले एक बार बोतल को अच्छी तरह हिला लें ताकि सभी चीजें आपस में अच्छी तरह मिल जाएं. 

इसके बाद तैयार मिश्रण को आप कमरे में हल्का-हल्का स्प्रे कर सकते हैं. इससे आपका घर पूरे दिन फ्रेश और महकता हुआ महसूस होगा. 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

शशांक आल्शी का बताया ये DIY रूम फ्रेशनर आपके घर को महकता हुआ रख सकता है, लेकिन इसके साथ कुछ और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है. जैसे- घर में या किचन में कूड़ा जमा न होने दें, गीले कपड़े ज्यादा देर तक कमरे में न रखें और एक समय घर की खिड़कियां खोलकर ताजी हवा भी अंगर आने दें. 

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चे को लिखना कैसे सिखाएं? ABCD नहीं इस तरह करें शुरुआत, पीडियाट्रिशियन ने बताया






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button