खबर

होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान ने पूरी तरह किया खारिज; बोला- “इस भ्रमित व्यक्ति के भ्रम को हम ठीक करेंगे” | Iran Hits Back at Donald Trump Over Strait of Hormuz US Territory Claim deluded ai generator Image Persian Gulf Kazem Gharibabadi


तेहरान:

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक AI-जनरेटेड तस्वीर साझा कर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को “NEW U.S. Territory” बताया, जिसके बाद ईरान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम ग़रीबाबादी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) के प्रमुख मोहसिन रेजाई ने ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए उन्हें “भ्रमित” बताया. वहीं ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने दोहराया कि जब तक अमेरिका अपने वादों को पूरा नहीं करता, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का सवाल ही नहीं उठता.

Strait of Hormuz News: ट्रंप द्वारा जारी की गई तस्वीर

Strait of Hormuz News: ट्रंप द्वारा जारी की गई तस्वीर

ट्रंप ने साझा की AI तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक AI-जनरेटेड तस्वीर साझा की. तस्वीर में ईरान और अरब प्रायद्वीप के बीच स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नीले रंग में दिखाया गया था और उसके ऊपर बड़े अक्षरों में “NEW U.S. Territory” लिखा गया था. यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि अमेरिका का इस रणनीतिक जलमार्ग पर नियंत्रण है. इससे एक दिन पहले भी ट्रंप ने कहा था, “मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा विचार है. मेरा मतलब है कि नाकाबंदी (ब्लॉकेड) के जरिए हमारा उस पर नियंत्रण है. मुझे उसे अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने का विचार पसंद है. स्ट्रेट पर हमारा पूरी तरह नियंत्रण है.”

ईरान का पलटवार

ट्रंप की पोस्ट के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम ग़रीबाबादी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “ जिस तरह ट्रंप ने निरंतर चली आ रही फारस की खाड़ी का नाम सही लिखा है, उसी तरह होर्मुज के बारे में उनका भ्रम भी जल्द दूर हो जाएगा, या फिर हम इस भ्रमित व्यक्ति के भ्रम को दूर कर देंगे.” ग़रीबाबादी ने ट्रंप के दावों को भ्रम बताते हुए कहा कि होरमुज को लेकर उनकी सोच जल्द बदल जाएगी या ईरान उसे बदल देगा.

SNSC प्रमुख ने भी साधा निशाना

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) के नए प्रमुख मोहसिन रेजाई ने भी ट्रंप के बयानों की आलोचना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, ” होरमुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल पाने में अमेरिका की अक्षमता और उस पर मालिकाना हक जताने के उसके दावे के बीच का अंतर, वॉशिंगटन और स्वयं होरमुज जलडमरूमध्य के बीच की 7,000 मील की दूरी से भी अधिक बड़ा है. फारस की खाड़ी में अमेरिकी प्रभुत्व के बाद के नए दौर में आपका स्वागत है.” रेजाई ने कहा कि होर्मुज को दोबारा खोलने में असमर्थ अमेरिका का उस पर मालिकाना दावा वास्तविकता से काफी दूर है.

यह भी पढ़ें : ईरान को हराने के बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को अमेरिका का हिस्सा घोषित करूंगा- डोनाल्ड ट्रंप






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button