खबर

दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के साथ मारपीट! आरोपी PhD स्कॉलर निलंबित, टीचर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल | delhi university professor assaulted accused phd scholar suspended dtf raises questions



नई दिल्ली:

दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी में रिसर्च स्कॉलर के द्वारा एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. घटना के बाद, पीएचडी शोधार्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विश्वविद्यालय परिसर में उसके प्रवेश पर रोक लगा दी है. डीयू प्रॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, “यह घटना सोमवार सुबह की है और छात्र को प्राध्यापक को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है. मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है.” 

नोटिस में कहा गया कि संबंधित शोधार्थी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से निलंबित किया जाता है. इसमें कहा गया कि ‘दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम, 1922 के अध्यादेश 15-बी’ के तहत छात्र के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. 

विश्वविद्यालय ने संबंधित घटना की जांच करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति का भी गठन किया है.

प्रॉक्टर की नोटिस के बाद, आरोपी छात्र पर एक्शन हुआ है. नोटिस के मुताबिक, आरोपी शोधार्थी को शैक्षणिक सत्र 2024-25 (फेज-दो) में विधि संकाय में प्रवेश मिला था. नोटिस में कहा गया कि यह कदम उमंग भवन में 17 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे हुई घटना के संबंध में विश्वविद्यालय को मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उठाया गया है.

ये भी पढ़ें: अब DU में प्रोटेस्ट! CJP आंदोलन से जुड़े यूनिवर्सिटी के सर्कुलर के खिलाफ छात्रों का धरना, क्या हैं डिमांड्स?

टीचर्स के सुरक्षा की मांग…

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) के मुताबिक, सीसीटीवी में छात्र के द्वारा प्रोफेसर का इंतजार करने और बिल्डिंग में घुसते वक्त हमला करने का विजुअल मौजूद है. जानकारी के मुताबिक, रिसर्च स्कॉलर छात्र की पहचान शुभम के रूप में हुई है और प्रोफेसर का नाम अनुपम झा है.

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट का कहना है कि पिछले साल DUSU की ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने भीम राव अंबेडकर कॉलेज में टीचर को थप्पड़ मारा था. डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने सख्त कार्रवाई और शिक्षकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है.

(भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: DU Student Union Election 2026 Rule : अब नहीं छपेंगे पोस्टर-पर्चे, 10 मिनट की वीडियो से होगा चुनाव प्रचार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button