खबर

‘दोषी को पकड़ो, हमें न सताओ’, JSSC CGL परीक्षा रद्द होने के बाद एग्जाम पास कर चुके अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा | Students protest against the cancellation of the JSSC CGL exam and the government



रांची:

JSSC CGL परीक्षा रद्द किए जाने के बाद इस एग्जाम को पास कर चुके अभ्यर्थियों का गुस्सा अब फूट पड़ा है. झारखंड सरकार ने JSSC CGL रद्द किया और TDPL की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. इसके बाद इस परीक्षा को पास कर चुके या नौकरी कर रहे लोगों में भारी रोष है. 

रांची में प्रोजेक्ट भवन के पास बड़ी संख्या में ऐसा लोग जमा हुए हैं.  एक शख्स ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “सरकार के फैसले के बाद मैं सड़कों पर आ गया हूं. मैं अपने मम्मी-पापा से कहना चाहता हूं. प्लीज, सब्र रखें. हम फिर जीतेंगे. हम सरकार से भी अपील करेंगे. प्लीज आपने जो फैसला लिया है, उसे वापस ले लें. सरकार का यह फैसला माननीय कोर्ट के आदेश की भी बेइज्जती है. एक तरह से कह सकते हैं कि आज इंसाफ हार गया है. माननीय कोर्ट की आज हार हुई है. मैं अपने हक के लिए लड़ूंगा.”

वहीं सरकार के फैसले से नाराज एक शख्स ने भावुक होते हुए कहा, “इस मामले की सीबीआई जांच करवाओ. जो इस धांधली में शामिल था उसे पकड़ा जाए. लेकिन जो निर्दोष है उसके साथ ऐसा सलूक क्यों हो रहा है. हमें न सताया जाए.”

वहीं एक दूसरे शख्स ने कहा, हम आठ साल से झारखंड सरकार में नौकरी कर रहे हैं. ऐसा तो है नहीं कि आज आए हैं. सरकार ने भीड़ की बात मान ली है. हम तो बस इतना कहना चाहते हैं कि जो जो दोषी है सरकार उसपर कार्रवाई करे, लेकिन जिसका इससे कोई लेना देना नहीं उसे बख्श दें.”

परीक्षा कैंसिल कराने की मांग कर रहे छात्रों ने क्या कहा? 

लेकिन कई दिनों से रांची में JSSC-CGL एग्जाम और TDPL की तरफ से होने वाले सभी एग्जाम कैंसिल कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर भी हैं.

CM के परीक्षा रद्द करने के ऐलान पर स्टूडेंट लीडर पीयूष कुमार ने कहा कि ये तो एक मांग है. अभी और मांग हैं. 

उन्होंने कहा, “यह तो बस पहला कदम है. ’11वीं से 13वीं’ के मुद्दे पर हमारी मांग अभी भी बनी हुई है. हम इस पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं. हम बैठकर इस आंदोलन के लिए अपना अगला कदम तय करेंगे. हमारी मांगें अभी पूरी तरह से पूरी नहीं हुई हैं. यह तो बस पहला कदम और पहला जश्न है. अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है. लड़ाई जारी रहेगी. हम कहीं नहीं जा रहे हैं. CBI जांच अभी भी बाकी है और ’11 से 13′ का फैसला अभी पलटा जाना बाकी है. हम बैठकर डिटेल में गहराई से एनालिसिस करेंगे और फिर आपसे विस्तार से बात करेंगे कि कौन सी मांगें अभी भी बाकी हैं. हम कहीं नहीं जा रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: JPSC-CGL परीक्षा रद्द, TDPL के भी सारे एग्जाम भी कैंसिल, झारखंड के छात्रों के आगे झुकी हेमंत सरकार






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button