खबर

स्लीपर टिकट पर AC में सफर, TT ने उतरने को कहा तो मॉडल ने पहले उतारे कपड़े, फिर ब्लेड से कर दिया हमला | Model Antara Mukherjee high-voltage drama in Aravali Express, Attacked RPF and TC with blade


मुंबई:

स्लीपर का टिकट लेकर एसी कोच में सफर करने की कोशिश में एक मॉडल में चलती ट्रेन में हाईवोल्टेज ड्रामा क्रिएट कर दिया. मामला बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस का है. जहां एक सीट को लेकर हुए विवाद में एक 31 वर्षीय मॉडल ने रेलवे सुरक्षा बल RPF जवानों और टिकट चेकर TC पर रेजर ब्लेड से हमला कर दिया. पुलिस FIR के मुताबिक, 12 अगस्त की रात ठाणे की रहने वाली 31 वर्षीय मॉडल-अभिनेत्री ‘अंतरा सोहम बनर्जी’ एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए बांद्रा-गंगानगर अरावली एक्सप्रेस से सूरत जा रही थी.

स्लीपर का टिकट लेकर एसी कोच में चढ़ी थी मॉडल

गवाहों के अनुसार, मॉडल परेशान लग रही थीं क्योंकि उन्हें AC कोच का टिकट नहीं मिला था और वह स्लीपर क्लास के टिकट पर ही AC कोच में आकर बैठ गई थीं. जब एक सहयात्री ने उससे आरक्षित सीट खाली करने को कहा, तो उन्होंने इनकार कर दिया, जिसके बाद यात्री ने मामले में हस्तक्षेप के लिए RPF और टिकट चेकर को बुला लिया.

टीटी के आने पर मॉडल ने अपने कपड़े उतार दिए

रात करीब 9:30 बजे से 10:50 बजे के बीच स्थिति तब बेकाबू हो गई जब मॉडल ने कथित तौर पर अपने कपड़े उतार दिए और रेजर ब्लेड से RPF की ASI यामिनी कांत मिश्रा, टिकट चेकर हरिकेश त्रिपाठी और खुद पर हमला कर दिया. RPF की शिकायत के अनुसार, हाथापाई के दौरान मॉडल ने उनकी वर्दी फाड़ दी, मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाया और उनका चश्मा भी तोड़ दिया.

आरोपी मॉडल अंतरा मुखर्जी.

आरोपी मॉडल अंतरा मुखर्जी.

मॉडल पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट के आरोप में FIR

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने AC कोच के दरवाजे बंद कर दिए, तो आरोपी ने बाहर निकलने के लिए ट्रेन का कांच भी तोड़ दिया. ट्रेन के दहानू रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें ट्रेन से उतारकर GRP राजकीय रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया. 13 अगस्त की सुबह बोरीवली रेलवे पुलिस ने उनके खिलाफ जान खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और जानबूझकर अपमान करने की धाराओं में मामला दर्ज किया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.

विवाद के साथ कई जगह अंतरा बनर्जी की तस्वीरें हुई वायरल

इस घटना की खबर फैलते ही कई मीडिया पब्लिकेशन ने बिना पुष्टि किए इंटरनेट से अभिनेत्री ‘अंतरा बनर्जी’ की तस्वीर उठाई और उसे आरोपी के रूप में छाप दिया. अभिनेत्री की पीआर टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री अंतरा बनर्जी (निवासी: अंधेरी वेस्ट, पिता: सुब्रत बनर्जी) और एफआईआर में नामजद आरोपी ‘अंतरा सोहम बनर्जी’ (ठाणे निवासी) दोनों बिल्कुल अलग-अलग व्यक्ति हैं.

अंतरा बनर्जी की तस्वीर पर पीआर टीम ने साफ की तस्वीर

पीआर टीम ने साफ किया है कि अभिनेत्री अंतरा बनर्जी का इस एफआईआर या ट्रेन की घटना से कोई संबंध नहीं है. इस भ्रामक रिपोर्टिंग से अभिनेत्री की छवि और पेशेवर प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते मीडिया पोर्टल्स से तुरंत गलत तस्वीर हटाने, जानकारी सुधारने और माफीनामा प्रकाशित करने की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें – मुंबई में नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, दो महीने के बच्चे को भी दिया जहर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button