खबर

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे पेपर, देखें शेड्यूल | MP Board Exam 2027 Timetable out Class 10 and 12 exams February schedule


MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं एग्जाम का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे पेपर, देखें शेड्यूल

क्लास 10 और 12 का टाइम टेबल जारी.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2027 में होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 के एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार, MP बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगी, जो कि 18 मार्च 2027 तक चलेंगी. वहीं कक्षा 12 के एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेंगे. ये एग्जाम एक ही पाली में होंगे जो कि सुबह की होगी. एग्जाम 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगे. बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र अपने एग्जाम की तैयारी अच्छे से कर सकेंगे. 

किस दिन होगा कौन सा एग्जाम- क्लास 10 का टाइम टेबल-

विषय किस दिन एग्जाम
मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर  24 फरवरी
NSQF विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 25 फरवरी
उर्दू 27 फरवरी
हिंदी 2 मार्च 
गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड) 5 मार्च
अंग्रेजी 5 मार्च
संस्कृत 9 मार्च
विज्ञान 12 मार्च
सामाजिक विज्ञान 15 मार्च

क्लास 12 का टाइम टेबल-

विषय किस दिन है एग्जाम
जैव प्रौद्योगिकी, गायन वादन, और तबला पखावज 17 फरवरी
उर्दू और मराठी 18 फरवरी
संस्कृत 20 फरवरी
NSQF विषय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शारीरिक शिक्षा 22 फरवरी
हिंदी 23 फरवरी
ड्राइंग और डिज़ाइनिंग 24 फरवरी
मनोविज्ञान    25 फरवरी
अंग्रेजी 26 फरवरी
इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज 1 मार्च
समाजशास्त्र 3 मार्च
भौतिकी, अर्थशास्त्र, पशुपालन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला और विश्व कला का इतिहास 4 मार्च
जीव विज्ञान 8  मार्च
राजनीति विज्ञान 11  मार्च
रसायन विज्ञान, इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन, चित्रकला, गृह प्रबंधन, पोषण और वस्त्र विज्ञान 13  मार्च
गणित    16 मार्च
कृषि, गृह विज्ञान और लेखांकन 17 मार्च
भूगोल, फसल उत्पादन और बागवानी, रिटेल लाइफ और डिज़ाइन, शरीर रचना विज्ञान, और शरीर क्रिया विज्ञान और स्वास्थ्य 19 मार्च




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button