धर्म

Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल….सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश


Happy Sawan Shivratri 2026 Wishes In Hindi: सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को है. सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बहुत प्रभावशाली मानी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर शिव पूजा का फल महाशिवरात्रि के समान फलदायी माना जाता है. इस दिन भक्त श्रद्धा से शिवलिंग का जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और ॐ नमः शिवाय का जाप करते हैं. कांवड़ यात्रा का जल इसी दिन भोलेनाथ को चढ़ता है. 

मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर सच्चे मन से महादेव की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख शांति, समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं भेजें और उनके जीवन में भोलेनाथ की कृपा, खुशियां और सफलता बनी रहने की कामना करें. हर हर महादेव.

शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, मन में शिव का नाम बसाएं,

महादेव की कृपा से जीवन में खुशियां आएं

हर दुख हो दूर, हर मनोकामना पूरी हो जाएं.

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव की भक्ति में मन रम जाए, महादेव की कृपा से जीवन संवर जाए.

सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

भोलेनाथ आपके घर-आंगन में खुशियों की बहार लाएं

हर संकट को हर लें और जीवन को मंगलमय बनाएं.

पावन सावन शिवरात्रि की हार्दिक बधाई

गूंजे हर ओर हर-हर महादेव, बरसे भोलेनाथ की कृपा अपार.

आपके जीवन में खुशियां और परिवार में प्रेम बना रहे.

सावन शिवरात्रि मंगलमय हो

सावन की फुहार, शिव का श्रृंगार,

जलाभिषेक से महके शिव दरबार।

महादेव हर संकट हर लें आपके,

खुशियों से भर दें जीवन हजार


Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

त्रिशूलधारी महादेव आपके सभी दुखों का नाश करें और

आपके जीवन में नई ऊर्जा, सफलता और सुख लेकर आएं.

सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं

सावन शिवरात्रि पर करिए भोले भंडारी का जाप

महाकाल के जाप से धुल जाते हैं सारे पाप।

शुभ सावन शिवरात्रि 

Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button