खबर

नेपाल में PM बालेन, बांग्लादेश में PM तारिक रहमान… एक दिन में भारत की दो बड़ी मुलाकात | Indian envoy meets Bangladesh PM Rahman Nepal PM Balen Shah on Same Day India neighbourhood First diplomacy



दो पड़ोसी देशों में भारत की कूटनीति के लिए सोमवार का दिन बेहद अहम रहा. नेपाल में प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने पहली बार किसी विदेशी राजदूत से अकेले मुलाकात की और वह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव थे. इसी बीच ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से पहली मुलाकात की. दोनों बैठकों के बीच एक बात कॉमन थी- भारत अपने दोनों पड़ोसियों के साथ रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश कर रहा है. बांग्लादेश में शेख हसीना को लेकर तनाव और नेपाल का चीन के साथ संतुलन, इस कूटनीति को दिलचस्प बना रहा है. 

बालेन शाह से भारतीय राजदूत की मुलाकात

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के साथ बैठक की. 27 मार्च को प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी विदेशी राजनयिक के साथ उनकी यह पहली आमने-सामने की बैठक थी. यह विदेशी राजदूतों के साथ अलग-अलग बैठकें न करने के उनके खुद बनाए नियम से हटकर था. इससे पहले, नेपाली प्रधानमंत्री अक्सर विदेशी राजनयिकों को आसानी से मिलने का समय दे देते थे. मीडिया और आम जनता ने इस चलन की काफी आलोचना की थी. लेकिन पीएम बनने के बाद से शाह ने विदेशी राजनयिकों के साथ आमने-सामने की बैठकें न करके इस चलन को बदलने की कोशिश की, हालांकि उन्होंने उनके साथ सामूहिक बैठकें कीं.

नेपाल के प्रधानमंत्री सचिवालय ने सोमवार को बताया कि बालेन शाह ने सिंह दरबार स्थित अपने कार्यालय में भारतीय राजदूत से मुलाकात की. एक बयान में कहा गया, “बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने नेपाल और भारत के बीच द्विपक्षीय दोस्ती, आपसी हितों, विकास साझेदारी और सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.”

इसमें कहा गया कि राजदूत श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री बालेन शाह को बधाई दी और दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. इसमें आगे कहा गया, “प्रधानमंत्री शाह ने भारत के साथ नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने और साझा हितों वाले क्षेत्रों में मिलकर काम करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.”

यहां खास बात थी कि बालेन शाह सोमवार को ही बाद में चीनी राजदूत झांग माओमिंग से भी अलग से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री सचिवालय के एक सूत्र के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी दूतावास के प्रभारी स्कॉट अर्बोम के साथ भी ऐसी ही बैठक की योजना है. नेपाल के दो करीबी पड़ोसियों के राजदूतों से एक ही दिन मिलने का फैसला यह संकेत देता है कि नेपाल दोनों पड़ोसी देशों के बीच बैलेंस बनाकर रखना चाहता है.

हसीना के मुद्दे पर तनाव, ऐसे में बांग्लादेश पीएम के साथ बैठक

नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन के बाद भारत और बांग्लादेश, दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक तनाव का माहौल है. ऐसे में बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने सोमवार को ही बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से एक अहम राजनयिक मुलाकात की. यह दोनों की पहली मुलाकात थी. इस मुलाकात से एक दिन पहले दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के साथ भी आमने-सामने की बातचीत की थी. खलीलुर रहमान आज की बैठक में भी मौजूद थे.

यह दोनों मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि भारत से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सार्वजनिक बयानों को लेकर ढाका और नई दिल्ली के बीच राजनयिक तनाव देखा गया है. 5 अगस्त को नई दिल्ली में शेख हसीना ने वर्चुअल प्रेस बातचीत की थी. यह तारीख 2024 में छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद उनके सत्ता से हटने की दूसरी बरसी थी और शेख हसीना को शरण देने के बाद उन्हें मीडिया के सामने अपनी बात रखने के लिए मंच देने का आरोप लगाते हुए ढाका ने कड़ी आपत्ति जताई थी.

अपने संबोधन में हसीना ने कहा कि वह दिसंबर में अपने देश लौटने और लोकतंत्र बहाल करके देश को सही रास्ते पर लाने के लिए दृढ़ हैं, भले ही उन्हें पता है कि लौटने पर उन्हें जेल या मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है. इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और बयानों की निंदा की. 

यह भी पढ़ें: ‘हमने भारत को बता दिया था फिर भी’… हसीना की दिल्ली में मीडिया से बातचीत पर भड़का बांग्लादेश







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button