खबर

2 बच्चों की मां बनीं पुल‍िस अफसर, 2 ऑपरेशन के बाद 36 की उम्र में रचा इतिहास | Success Story MP Police SI Madhu Sharma Inspiring Journey Gwalior


Success Story: मध्य प्रदेश के ग्वालियर की मधु शर्मा की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. वे शादी के 13 साल बाद मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनी हैं. लगातार तीन बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 8 साल के लंबे इंतजार के बाद 36 वर्ष की उम्र में शानदार वापसी की है. स‍िजेर‍ियन ऑपरेशन से जन्‍मे दो बच्चों की मां मधु के एसआई बनने के पीछे जहां उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई, वहीं उनके पति अभय शर्मा के अटूट समर्थन ने भी उनकी राह को आसान बनाया.   

यह भी पढ़ें- IPS संजुक्ता पराशर: हाथ में AK-47 लेकर मैदान में उतरीं, ठोक डाले 16आतंकवादी, अब CRPF में बनीं IG

Success Story

2 बच्चों की मां बनीं सब-इंस्पेक्टर, 2 सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 36 की उम्र में रचा इतिहास, जानिए मधु शर्मा कौन? Photo Credit: Abhay Sharma

ग्वालियर से दिल्ली तक का सफर और विप्रो की नौकरी से इस्तीफा

NDTV से खास बातचीत में अभय शर्मा ने बताया कि वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं. वर्तमान में वे अपनी पत्नी मधु शर्मा और दो बच्चों कार्तिक शर्मा व कास्वी शर्मा के साथ दिल्ली में रहते हैं. अभय एक्सिस बैंक में मैनेजर हैं, जबकि मधु वर्ष 2013 से विप्रो (गुरुग्राम) में जॉब कर रही थीं. हालांकि, मध्य प्रदेश पुलिस एसआई में चयन होने पर मधु ने जुलाई 2026 में विप्रो की नौकरी छोड़ दी.

पटवारी की नौकरी ठुकराई, MP SI में पाई 25वीं रैंक

अभय शर्मा के अनुसार, उनकी पत्नी मधु ने मध्य प्रदेश उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में महिला वर्ग में 25वीं रैंक हासिल की है. प्रारंभिक, लिखित, शारीरिक और मेडिकल परीक्षा पास करने के बाद अब वे जल्द ही ट्रेनिंग के लिए मध्य प्रदेश जाएंगी. एसआई से पहले मधु का चयन पटवारी पद पर भी हुआ था, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया. बचपन से खाकी वर्दी पहनने का जो सपना उन्होंने देखा था, वह अब पूरा हो चुका है.   

Success Story

MP SI भर्ती में ग्वालियर की मधु शर्मा का कमाल: 2 बच्चों की मां ने 10 kg वजन घटाकर पाई खाकी, छोड़ी लाखों की कॉर्पोरेट जॉब Photo Credit: Abhay Sharma

2013 में विवाह, IT कंपनी में क्वालिटी मैनेजर का पद

4 अगस्त 1990 को जन्मी मधु शर्मा ने केंद्रीय विद्यालय ग्वालियर से 12वीं तक की पढ़ाई की और फिर ग्वालियर के ही एक कॉलेज से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री ली. वर्ष 2013 में मधु और अभय का विवाह हुआ, जिसके बाद दोनों दिल्ली आ गए. मधु ने टेक कंपनी विप्रो में बतौर क्वालिटी मैनेजर काम शुरू किया, जबकि अभय एक्सिस बैंक में मैनेजर बने.  

Success Story

शादी के 13 साल बाद MP Police में SI बनीं मधु शर्मा: 8 साल के इंतजार और पति के सपोर्ट से पूरा किया बचपन का सपना  Photo Credit: Abhay Sharma

3 बार असफलता और 2 सिजेरियन ऑपरेशन का दर्द

दिल्ली में रहकर विप्रो की नौकरी करते हुए भी मधु ने खाकी वर्दी का सपना ओझल नहीं होने दिया. उन्होंने वर्ष 2016, 2017 और 2018 में मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा दी. तीनों बार वे प्री और लिखित परीक्षा में पास हुईं, लेकिन फिजिकल टेस्ट क्लियर नहीं कर सकीं. इसके बाद बेटे कार्तिक का जन्म हुआ, जो अब छह साल का है. बाद में बेटी कास्वी हुई, जो अब डेढ़ साल की है. दोनों बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ था.

ग्वालियर की एकेडमी में बहाया पसीना, घटाया 10 किलो वजन

ऐसे में मधु के कंधों पर दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी थी, साथ ही विप्रो की नौकरी के लिए दिल्ली से गुरुग्राम का रोजाना का सफर, बढ़ती उम्र और बढ़ता वजन. इन तमाम चुनौतियों के बावजूद मधु ने अपने सपने को सच करने के लिए एक बार फिर प्रयास किया. वर्ष 2026 की परीक्षा में वे प्री और लिखित में उत्तीर्ण हो गईं. इस बार फिजिकल टेस्ट में कोई चूक न हो, इसके लिए उन्होंने ग्वालियर की ‘उपलब्धि फिजिकल एकेडमी’ जॉइन की. 

Success Story

Success Story: सुबह 4 बजे रनिंग, विप्रो की जॉब और 2 बच्चों की देखभाल… जानिए 36 की उम्र में कैसे SI बनीं मधु शर्मा? Photo Credit: Abhay Sharma

उपलब्धि फिजिकल एकेडमी, ग्वालियर के संचालक और रिटायर्ड फौजी उदय सिंह भदौरिया ने NDTV को बताया कि मधु शर्मा की सफलता पूरी अकादमी के लिए मिसाल है. उन्होंने 36 साल की उम्र में कड़ी मेहनत की और अकादमी में घंटों पसीना बहाया. इस दौरान उन्होंने लगभग 10 किलोग्राम वजन कम किया और आखिरकार एसआई पद पर चयनित होकर दिखाईं.
Success Story

3 असफलताओं के बाद 8 साल बाद शानदार कमबैक: विप्रो की क्वालिटी मैनेजर मधु शर्मा ने MP Police SI परीक्षा में गाड़े झंडे Photo Credit: Abhay Sharma

पति ने भी संभाली रसोई, सुबह 4 बजे से शुरू होती थी दिनचर्या

पत्नी की इस उपलब्धि पर पति अभय शर्मा कहते हैं कि मधु के समर्पण और मेहनत के बारे में सोचकर ही आँखें नम हो जाती हैं. सुबह 4 बजे उठकर रनिंग करना, फिर 6-7 बजे तक नाश्ता तैयार करके बेटे को स्कूल भेजना, इसके बाद ऑटो और मेट्रो से दिल्ली से गुरुग्राम का सफर तय करना, शाम को ऑफिस से लौटकर खाना बनाना और बच्चों को संभालना वे सब कुछ बेहद कुशलता से मैनेज करती थीं. अभय भी शाम को बच्चों को दो घंटे संभालते थे ताकि मधु को एसआई परीक्षा की लिखित तैयारी का समय मिल सके; कई बार वे रसोई का काम भी संभाल लिया करते थे. 

यह भी पढ़ें- Success Story: मां को हुआ कैंसर, जमीन रखी गिरवी, फिर एक गाय ने बदल दी पूरी जिंदगी

यह भी पढ़ें- Success Story: Gen Z IPS शैलजा दास के वायरल VIDEO से मचाया गदर! 23 की उम्र में क्रैक की UPSC

यह भी पढ़ें- Success Story: किसान की बेटी IAS मिशा सिंह बनीं जिला कलेक्टर, बताया-कैसे हैंडल करती हैं पॉलिटिकल प्रेशर? 

यह भी पढ़ें-  Success Story: देसी मुर्गों के दम पर बने करोड़पति! छोड़ी बैंक वाइस प्रेसिडेंट की नौकरी, 18 लाख का पैकेज






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button